विकिपीडिया:चौपाल
|
विकिपीडिया चौपाल पर स्वागत है !
इस पृष्ठ का उपयोग कैसे करें ?
|
पुरानी दिल्ली, शाहजहाँबाद और शाहजहाँनाबाद के लेखों के नामकरण एवं विलय पर चर्चा
[संपादित करें]पुरानी दिल्ली, शाहजहाँबाद और शाहजहाँनाबाद के लेखों के संबंध में दो विकल्प हैं:
नाम परिवर्तन: पुरानी दिल्ली का नाम बदलकर शाहजहाँनाबाद कर दिया जाए।
विलय एवं अनुप्रेषण: किसी एक उपयुक्त शीर्षक वाले लेख को मुख्य लेख रखा जाए और शेष दोनों लेखों की सामग्री का उसमें विलय करके उनके शीर्षकों को मुख्य लेख पर अनुप्रेषित कर दिया जाए।
इनमें से कौन-सा विकल्प उचित होगा? कृपया अपनी राय दें। हिंदी विकिपीडिया के लिए मेरी राय में “पुरानी दिल्ली” शीर्षक फिलहाल बनाए रखना उचित होगा। ☆★चाहर धर्मेंद्र--राम राम जी-- 17:13, 25 अक्टूबर 2026 (UTC)
- @चाहर धर्मेंद्र जी, आपसे पूर्णतः सहमत हूँ कि लेख का नाम पुरानी दिल्ली रहने दिया जाय। यह लेख 2013 से बना हुआ है और अगर नए नाम सुझावित किये जाते हैं तो इसके लिये इस पृष्ठ के वार्ता पन्ने पर लिखा जा सकता है; नया लेख इसका डुप्लीकेट मानते हुये उसे इसपर पुनर्प्रेषित कर दिया है। आगे की कोई भी चर्चा वार्ता:पुरानी दिल्ली पर की जा सकती। --SM7--बातचीत-- 04:14, 2 नवम्बर 2026 (UTC)
सर्वर स्विच - आपका विकि जल्द कुछ समय के लिए केवल-पठनीय होगा
[संपादित करें]इस संदेश को अन्य भाषा में पढ़ें • कृपया अपनी भाषा में अनुवादित करने में सहायता करें
विकिमीडिया संस्थान अपने डेटा सेंटरों के बीच ट्रैफ़िक को स्विच करेगा। इससे यह सुनिश्चित होगा कि विकिपीडिया और अन्य विकिमीडिया विकियाँ किसी विपत्ति के बाद भी ठीक से काम करे।
पूरा ट्रैफ़िक 28 अक्टूबर को स्विच करेगा। स्विच 15:00 UTC पर शुरू होगा।
दुर्भाग्यवश, कुछ सीमाओं के कारण मीडियाविकि को बदलाव के समय सभी तरह के सम्पादनों को रोक देना होगा। हमें असुविधा के लिए खेद है और हम भविष्य में इसे कम-से-कम रखने पर काम कर रहे हैं।
सभी विकि-परियोजनाओं पर यह संक्रिया आरंभ करने से 30 मिनट पहले एक बैनर दिखाया जाएगा। यह बैनर संक्रिया के अंत तक दृश्य रहेगा। आप इस बैनर के टेक्स्ट को अनुवादित या शोधित करने में योगदान कर सकते हैं।
कुछ समय के लिए आप सभी विकियाँ पढ़ पाएँगे, मगर सम्पादित नहीं कर पाएँगे।
- आप बुधवार 28 अक्टूबर 2026 को एक घंटे तक सम्पादन नहीं कर पाएँगे।
- यदि आप इस समय के दौरान सम्पादन अथवा सहेजने का प्रयास करेंगे तो आपको एक त्रुटि संदेश दिखाई देगा। हम आशा करते हैं कि इस समय के दौरान कोई सम्पादन लुप्त नहीं होगा लेकिन हम इसकी प्रत्याभूति नहीं करते। यदि आपको कोई त्रुटि संदेश दिखाई देता है तो कृपया सब कुछ वापस ठीक होने तक प्रतीक्षा करें। तब आपको अपने सम्पादन सहेजने चाहिए। लेकिन, हम अनुशंसा करते हैं कि आप अपने बदलावों की एक प्रति पहले ही बना लें, जिसकी शायद ज़रूरत पड़े।
अन्य प्रभाव:
- बैकग्राउंड कार्य धीमे होंगे और कुछ को स्खलित कर दिया जा सकता है। लाल कड़ियाँ सामान्य गति से अद्यतन न भी हो सकती हैं। यदि आप पहले से ही कहीं से जुड़ा कोई लेख बनाते हैं तो कड़ी सामान्य से अधिक समय तक लाल रहेगी। कुछ लंबे समय तक चलने वाले स्क्रिप्टों को रोकना होगा।
- हम अपेक्षा करते हैं कि कोड की तैनातियाँ अन्य किसी सप्ताह की तरह ही होंगी। यद्यपि, कुछ विषयानुसार कोड यथासमय बंद रह सकते हैं यदि संबंधित संक्रिया की तदुपरांत आवश्यकता होती है।
- GitLab लगभग 90 मिनट के लिए अनुपलब्ध होगा।
यदि आवश्यक हो तो इस परियोजना को स्थगित किया जा सकता है। आप wikitech.wikimedia.org पर अनुसूची को पढ़ सकते हैं। अन्य बदलावों की अनुसूची में घोषणा की जाएगी।
कृपया यह सूचना अपने समुदाय के साथ साझा करें।Trizek_(WMF) 14:01, 26 अक्टूबर 2026 (UTC)
Wiki Loves Food 2026 in India: Call for Participation
[संपादित करें]Hello everyone,
India has a rich food culture, with diverse dishes, ingredients, cooking traditions and regional food practices. Many of these are not yet well represented on Wikipedia and Wikimedia Commons.
Wiki Loves Food 2026 in India is a photography competition on Wikimedia Commons organised by the Punjabi Wikimedians User Group as part of the international Wiki Loves Food 2026 campaign. It invites people across India to photograph local food and culinary traditions and share their images under a free licence.
Competition details
- Dates: 1 to 30 November 2026
- Platform: Wikimedia Commons
- Who can participate: Anyone with a Wikimedia Commons account
What can you photograph?
- Traditional dishes, festival foods and home-cooked meals
- Local ingredients, spices and grains
- Cooking methods and food preparation
- Street food, markets and regional food traditions
Your photographs can help improve the coverage of India's food culture across Indian-language Wikipedia articles.
For the rules, prizes and participation details, visit the competition page
For questions, visit the competition's talk page
Please share this announcement with your communities and anyone interested in documenting India's food culture. We look forward to contributions from different regions across the country.
Warm regards,
On behalf of the Wiki Loves Food 2026 India organizing team VanshikaRathi (वार्ता) 07:53, 28 अक्टूबर 2026 (UTC)
दो लेखों को हटाने के निर्णयों की स्वतंत्र समीक्षा और जवाबदेही का अनुरोध
[संपादित करें]
मैं हिंदी विकिपीडिया के सदस्य SK2410 के रूप में अपने द्वारा बनाए गए दो लेखों, 'शिरीष खरे' और 'एक देश बारह दुनिया', को हटाए जाने का मामला समुदाय के सामने रखना चाहता हूँ।
'शिरीष खरे' लेख को 24 अगस्त 2026 को प्रबंधक Max ने 'व2 (परीक्षण पृष्ठ)' के आधार पर हटाया। वहीं 'एक देश बारह दुनिया' लेख को 23 अक्टूबर 2026 को प्रबंधक SM7 ने 'व7 (साफ़ प्रचार)' के आधार पर हटाया।
मैंने ये लेख बनाते समय विकिपीडिया के संबंधित दिशानिर्देश पढ़े थे। जीवनी लेख को संक्षिप्त और तथ्यात्मक रखने की कोशिश की थी। बाद में उसमें से तस्वीर भी हटा दी थी। पुस्तक का लेख भी संक्षिप्त रखा था। मेरा उद्देश्य अपने बारे में या अपनी पुस्तक के बारे में प्रचार करना नहीं था, बल्कि उपलब्ध स्वतंत्र संदर्भों के आधार पर जानकारी दर्ज करना था।
मैं यह भी स्पष्ट करना चाहता हूँ कि विकिपीडिया पर मेरा योगदान केवल इन दो लेखों तक सीमित नहीं है। मैं दूसरे विषयों पर भी लेख लिखता रहा हूँ और मौजूदा लेखों में योगदान देता रहा हूँ। मेरे खाते के योगदान इतिहास में यह देखा जा सकता है।
इन लेखों को हटाए जाने के बाद मैंने संबंधित प्रबंधकों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन मुझे कोई जवाब नहीं मिला। मैंने 'विलोपन पुनर्विचार' के वार्ता पृष्ठ पर भी अपना पक्ष और पुनर्विचार का अनुरोध रखा है। अब यह मामला चौपाल पर इसलिए रख रहा हूँ ताकि दूसरे अनुभवी संपादक और प्रबंधक भी इसे देख सकें।
मेरे कुछ स्पष्ट अनुरोध हैं:
दोनों लेखों को हटाने के निर्णयों और उनके आधार की स्वतंत्र समीक्षा की जाए।
लेखों के पुराने संस्करणों को देखकर बताया जाए कि उनमें ऐसी कौन-सी विशिष्ट सामग्री या कमी थी जिसके कारण उन्हें हटाना आवश्यक समझा गया।
इस मामले की समीक्षा ऐसे प्रबंधक या अनुभवी संपादक से कराई जाए जो इन लेखों को हटाने के निर्णयों में शामिल नहीं थे।
मुझे यह स्पष्ट रूप से बताया जाए कि यदि लेखों में सुधार की जरूरत थी, तो वे सुधार क्या थे और उन्हें किस प्रक्रिया के तहत दोबारा प्रस्तुत किया जा सकता था।
मेरे द्वारा पहले किए गए अनुरोधों का जवाब क्यों नहीं मिला, इस पर भी ध्यान दिया जाए।
मैं किसी प्रबंधक के साथ व्यक्तिगत विवाद नहीं चाहता। लेकिन लेख हटाने के निर्णयों में पारदर्शिता और जवाबदेही होनी चाहिए। किसी सदस्य को यह जानने का अवसर मिलना चाहिए कि उसका लेख किस आधार पर हटाया गया और उस निर्णय की स्वतंत्र समीक्षा कैसे हो सकती है।
मेरा अनुरोध है कि समुदाय इस मामले पर ध्यान दे और मुझे स्पष्ट जवाब तथा निष्पक्ष समीक्षा का अवसर दे।
SK2410 (वार्ता) 00:22, 30 अक्टूबर 2026 (UTC)
- @SK2410 जी प्रथम दृष्टया तो मुझे अब भी यही लग रहा कि आपने अपने ख़ुद के बारे में लेख बनाया था और अपनी ख़ुद की लिखी पुस्तक के बारे में। अतः यह आरोप लगाना कि परतंत्र समीक्षा हो गयी या निष्पक्ष नहीं हुई बेकार की बातें हैं। आप जो कर रहे थे वो साफ़-साफ़ प्रचार ही है। यह बिलकुल स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतिम जवाब है। यदि आपको विकिपीडिया पर उचित और सकारात्मक योगदान करने हैं तो करें, आपका स्वागत है। लेकिन इस तरह की बातों में दूसरों का समय नष्ट न करें। --SM7--बातचीत-- 19:28, 1 नवम्बर 2026 (UTC)
- SM7 जी, आपकी बात समझता हूँ। मैं कुछ बातें विनम्रतापूर्वक आपके सामने रखना चाहता हूँ।
- मेरा निवेदन है कि मेरे सदस्य प्रोफाइल और अब तक के योगदानों को भी एक बार देख लें। हिंदी विकिपीडिया पर हिंदी साहित्य और समाज से जुड़े कई दूसरे विषयों पर भी लेख बनाने और जानकारियाँ जोड़ने की कोशिश की है।
- इसी क्रम में ज्ञानरंजन जी के बारे में भी जानकारी जोड़ी थी। वे हिंदी के महत्वपूर्ण लेखक और संपादक थे। उनकी पुस्तक 'कबाड़खाना' और उनके दूसरे साहित्यिक योगदानों तथा रचना-संसार का उल्लेख किया था। ज्ञानरंजन जी अब हमारे बीच नहीं हैं। उनके साहित्यिक काम और योगदान को विकिपीडिया पर दर्ज करने का उद्देश्य किसी तरह का प्रचार करना नहीं था। फिर भी उस सामग्री को प्रचार की श्रेणी में रखकर हटा दिया गया। इसी तरह 'बनास जन' साहित्यिक पत्रिका पर भी लेख बनाया था। इस संदर्भ में एक बात समझना चाहता हूँ कि 'तद्भव' जैसी साहित्यिक पत्रिका का लेख विकिपीडिया पर मौजूद है, तो 'बनास जन' के लेख की स्वीकार्यता के लिए कौन-से मानदंड लागू होते हैं।
- 'एक देश बारह दुनिया' के संदर्भ में मेरा निवेदन है कि हिंदी की अनेक महत्वपूर्ण पुस्तकों पर विकिपीडिया में लेख मौजूद हैं। यह पुस्तक भी पाठकों के बीच अपनी जगह बना चुकी है और इसके छह संस्करण प्रकाशित हो चुके हैं। इस पर स्वतंत्र रूप से भी लिखा गया है। इसलिए मेरा अनुरोध है कि इस पुस्तक के लेख पर भी पुनर्विचार किया जाए और इसकी तथ्यात्मक जानकारी तथा संदर्भों को विकिपीडिया पर स्थान देने की संभावना देखी जाए।
- 'शिरीष खरे' के लेख के संबंध में आपसे अनुरोध है कि आप एक बार इसकी सामग्री और उपलब्ध स्वतंत्र संदर्भों को देख लें। वह लेख भी बहुत छोटा और संक्षिप्त था। उसमें कोई तस्वीर, प्रशंसात्मक विशेषण या प्रचारात्मक सामग्री नहीं थी। केवल परिचय से जुड़ी बुनियादी तथ्यात्मक जानकारी और संदर्भ थे। यदि आपके विचार में ऐसा लेख विकिपीडिया पर होना उचित है, तो कृपया इसे आवश्यक सुधारों के साथ रखने पर विचार करें। आप स्वयं इसमें सुधार कर सकते हैं या किसी अनुभवी संपादक से ऐसा करवा सकते हैं।
- आपके अनुभव और निर्णय का सम्मान करते हुए मेरा अनुरोध है कि इन दोनों लेखों पर एक बार फिर विचार करें।
- आपका समय देने और मेरी बात पढ़ने के लिए धन्यवाद।
- SK2410 (वार्ता) ~2026-57947-10 (वार्ता) 20:02, 1 नवम्बर 2026 (UTC)
- जी आपका निर्णय ही अंतिम है। उत्तर सिर्फ़ स्पष्टीकरण के लिए दिया था, चर्चा के लिए, बहस या समय ख़राब करने के लिए नहीं।
- आपको दिवाली की शुभकामनाएं सर 💐
- सादर
- आपका शिरीष SK2410 (वार्ता) 03:25, 6 नवम्बर 2026 (UTC)
हिंदी विकिपीडिया पर हटाए गए लेख "विवेक आत्रेय" की सामग्री पुनः प्राप्त करने में सहायता चाहिए।
[संपादित करें]
विकिपीडिया एशियाई माह २०२६
[संपादित करें]
प्रिय विकी समुदाय, आपको विकिपीडिया:एशियाई माह २०२६ में भाग लेने के लिए विनम्रतापूर्वक आमंत्रित किया जाता है, एशियाई माह प्रतियोगिता जो नवम्बर माह में आयोजित होने जा रही है, एशिया महाद्वीप से सम्बन्धित लेखों का निर्माण किया जाएगा। यह प्रतियोगिता सम्पूर्ण नवम्बर माह में आयोजित की जायेगी। प्रतिभागी के रूप में अपना नाम दर्ज करें और योगदान करें पुरस्कार के विजेता बनें। धन्यवाद
-विकिपीडिया एशियाई माह अंतरराष्ट्रीय टीम. -जे. अंसारी वार्ता 13:50, 31 अक्टूबर 2026 (UTC)
- @J ansari जी नमस्ते। क्या पिछले वर्ष के आयोजन की कोई रपट है? उदहारण के लिये कितने सदस्यों द्वारा कितने लेख बनाये गये, मूल्यांकन कहाँ और किस प्रकार हुआ तथा कितने लेख स्वीकृत हुये और इसमें आयोजकों की क्या भूमिका रही? --SM7--बातचीत-- 18:58, 1 नवम्बर 2026 (UTC)
- आपसे एक सवाल मेरा भी है। पिछली प्रतियोगिताओं के पुरस्कार तीन वर्ष बाद भी नहीं दिए गए हैं। इसीलिए हिंदी विकिमीडियन्स यूजर ग्रूप ने उन प्रतियोगिताओं से स्वयं को दूर कर लिया था जिसके आयोजकों से हम इसे नहीं दिलवा सकते थे। चौपाल पर आयोजन की घोषणा आप किस आधार और अधिकार से कर रहे हैं? जबकि हाल में हुए संपर्क सूत्र के चुनाव में आपने न तो उम्मीदवार न ही मतदाता के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। हिंदी समुदाय की आम राय लिए बिना किसी आयोजन के लिए हिंदी विकिपीडिया को शामिल करना उस आयोजन के नियमों के अनुरूप हो सकता है किंदु हिंदी विकिपीडियन समुदाय की कार्यशैली के विरुद्ध है। जबतक पिछली प्रतियोगिताओं के पुरस्कार प्रदान नहीं किए जाते हैं नया आयोजन करना अनुचित है। इसलिए ऐसा प्रयास न करें। यह हिंदी विकिपीडियन सदस्यों के साथ धोखे का एक और प्रयास होगा और हम इसके लिए आपको चेताबनी दे रहे हैं कि ऐसा करने की स्थिति में हमें आपके विरुद्ध कार्यवाई करनी पड़ सकती है। किसी भी आयोजन का प्रस्ताव लाएं तथा संपर्क सूत्रों की अनुमति मिलने के बाद ही उसपर आगे बढ़ें। सही तरह के आयोजन में संपर्क सूत्र आपके सहायक होंगें इसकी मुझे पूरी उम्मीद है। --अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) 01:30, 2 नवम्बर 2026 (UTC)
- @SM7@अनिरुद्ध कुमार जी नमस्कार पीछले वर्ष जो प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी उसके सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गये थे। जिसकी रिपोर्ट भी सबमीट की गयी थी आप यह देख सकते हैं। इसीलिए हिन्दी विकिपीडिया आयोजित की जा रही है। आपकी बात से मैं सहमत हूं कि पीछली कुछ प्रतियोगिताओं में पुरस्कार प्रदान नहीं दिए गये थे जिस कारण आयोजित नहीं कराई गयी थी।
- यह प्रतियोगिता पूरी तरह पारदर्शी होती है इसी लिए चौपाल सूचना दी जाती है। मैं लगातार हिंदी विकी की कार्यशाला और सम्मेलनो लगातार भाग लेता रहा हूं। सम्पर्क सुत्र चुनाव में मैं व्यक्तिगत कारणों भाग नहीं ले पाया था लेकिन नवनिर्वाचित सम्पर्क सुत्र का सम्मान करता हूं।
- अंतरराष्ट्रीय स्तर होने वालीं प्रतियोगिता में हिन्दी विकिपीडिया को शामिल करना और वेहतर परिणाम की मैं प्रथमिकता देता हूं। यदि ये विकीपीडिया के अनुरूप और मापदंडों के विरूद्ध है तो मैं इस तरह की प्रतियोगिता ना करना उचित समझूंगा।
- किसी भी कार्य और एक्टीविटी की जानकारी देने हेतु मुझे कोई एतराज़ नहीं आगे आवश्य जानकारी साझा की जायेगी किसी भी कार्य के लिए। मेरे पास चौपाल के अलावा सम्पर्क के लिए कोई दूसरा विकल्प नहीं है जिस कारण मैं यह भी सूचित करता हूं यदि कोई अन्य पलेटफरम और गुरप हो तो मुझे साझा करें जिससे मैं त्वरित चर्चा कर सकूं किसी विषय को लेकर। मेरे लिए लाभदायक होगा यदि सम्पर्क सुत्र मेरा सहयोग करेंगे। किसी भी स्पष्टीकरण के आप लिए आप मुझे व्यक्तिगत सम्पर्क कर सकते। मुझे आशा है की सभी पारदर्शिता कार्य में सहयोग करेंगे। धन्यवाद -जे. अंसारी वार्ता 14:13, 5 नवम्बर 2026 (UTC)
संपर्क सूत्र 2026-2027
[संपादित करें]विकिपीडिया:संपर्क सूत्र पृष्ठ पर हिंदी विकिमीडियन्स यूजर ग्रूप के 3 संपर्कसूत्रों के निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद वर्ष 2026 से 2027 के लिए दो संपर्क-सूत्रों का कार्यकाल आज से 31 अक्टूबर 2027 तक प्रभावी होगा।
- अजीत कुमार तिवारी (2026 - till date)
- SM7 (2025 - till date)
पूर्व के आयोजनों के पूर्ण होने तक उसके आयोजक उन आयोजनों के संबंध में पूर्ववत कार्य करते रहेंगे। --अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) 01:33, 2 नवम्बर 2026 (UTC)
फ़िल्मों के पोस्टर: मूल अंग्रेजी अथवा हिंदी डब डीवीडी कवर
[संपादित करें]हिंदी विकिपीडिया पर फ़िल्मों के पोस्टर तथा एल्बम कवर इत्यादि की तस्वीरें स्थानीय रूप से अपलोड करने और उन्हें ग़ैर-मुक्त उचित उपयोग के लाइसेंस के तहत इस्तेमाल करने की अनुमति है। हालाँकि, कुछ सदस्यों द्वारा कई अंग्रेजी फ़िल्मों के लेखों में पहले से अपलोड करके इस्तेमाल किये जा रहे पोस्टरों के उपयोग को हटा का उनकी जगह नये अपलोड किये गये पोस्टर प्रयोग में लाये गये जो उसी फ़िल्म के हिंदी डब संस्करण के डीवीडी कवर थे।
चूँकि, फ़िल्म पर लेख बना है, उसके हिंदी डब संस्करण पर नहीं, यह समझ में नहीं आता कि ऐसे में क्या किया जाये। लेख में मूल अंग्रेजी पोस्टर (जो अधिकतर अंग्रेजी विकिपीडिया से लेकर अपलोड होते) को इस्तेमाल किया जाय या फिर हिंदी डब का कवर किसी ने अपलोड कर दिया तो उसे रखा जाय। क्योंकि एक को इस्तेमाल करने पर दूसरा लेख के ज्ञानसंदूक से हट जाता है - तो कोई एक फ़ाइल तो डिलीट करनी ही होगी। अतः हमें किसी निष्कर्ष पर और स्पष्ट नीति पर पहुँचना होगा।
कृपया अपना मत निम्नलिखित तीन पक्षों पर दें। अन्य कोई टिप्पणी या प्रश्न हो तो उसे नीचे तीसरे स्तर के निचले अनुभाग में लिखें। --SM7--बातचीत-- 03:06, 2 नवम्बर 2026 (UTC)
मत
[संपादित करें]- सदैव मूल अंग्रेजी पोस्टर रखा जाय
- चूँकि लेख मूल फ़िल्म के बारे में है, इसलिए उसमें मूल पोस्टर का ही इस्तेमाल होना चाहिए। हिंदी डब संस्करण की DVD का कवर इस्तेमाल करने का कोई खास औचित्य नहीं दिखता। Max (वार्ता) 06:31, 2 नवम्बर 2026 (UTC)
- सदैव हिंदी डब का पोस्टर / कवर रखा जाय (अगर उपलब्ध है)
- Noukayami (वार्ता) 07:43, 6 नवम्बर 2026 (UTC) अगर हिंदी डब का पोस्टर उपलब्ध है तो वह उन लोगो को पोस्टर समझने में मदद कर सकता है जो हिंदी विकिपीडिया पर सामान्यतः अंग्रेजी नहीं समझ पाते है
- ऐसे संपादनों और नये अपलोड को हटा कर पुरानी स्थिति पर वापस किया जाय
टिप्पणी & चर्चा
[संपादित करें]- PS
- इसका एक उदाहरण यहाँ देख सकते हैं - लेख स्पाइडर-मैन: इनटू द स्पाइडर-वर्स जहाँ पहले File:Spider-Man Into the Spider-Verse (2018 poster).png प्रयोग हो रही थी और उसकी जगह नया चित्र:स्पाइडर-मैन- इनटू द स्पाइडर-वर्स.webp अपलोड करके इस्तेमाल कर दिया गया। ऐसे और भी कई चित्र हैं। ये बदलाव मुख्यतः एक सदस्य Xzantiyamoloy द्वारा किये गये थे, हालाँकि और भी सदस्यों द्वारा किये गये हो सकते हैं। --SM7--बातचीत-- 03:25, 2 नवम्बर 2026 (UTC)
पृष्ठ स्थानांतरण अनुरोध: राहत टाइम्स → प्रवाह टाइम्स
[संपादित करें]नमस्कार, राहत टाइम्स लेख का सही नाम "प्रवाह टाइम्स" है। मैंने लेख के अंदर नाम सुधार दिया है, पर मेरे खाते को पृष्ठ स्थानांतरित करने की अनुमति नहीं है। कृपया इस पृष्ठ को "प्रवाह टाइम्स" शीर्षक पर स्थानांतरित कर दें। धन्यवाद। ChayanWrites09 (वार्ता) 17:33, 3 नवम्बर 2026 (UTC)
WikiRefine 2026 में भाग लेने का आमंत्रण
[संपादित करें]नमस्कार सभी विकिपीडियन साथियों!
Open Knowledge Initiatives (IIIT Hyderabad) द्वारा 7 से 21 नवंबर 2026 तक WikiRefine अभियान आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य हिन्दी विकिपीडिया के मौजूदा लेखों की गुणवत्ता सुधारना है।
इस अभियान में हमें लेखों के संदर्भ, भाषा, पठनीयता, संरचना, आंतरिक कड़ियों और अन्य कमियों को सुधारना है।
- कुछ महत्वपूर्ण बातें:**
- अपनी भाषा की दी गई सूची में से कम से कम 3 लेख सुधारने होंगे।
- योगदान की गुणवत्ता के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा।
- प्रत्येक सहभागी को अपने सुधारे गए लेख WikiEval टूल पर जमा करने होंगे।
- प्रत्येक भाग लेने वाले भाषा समुदाय से शीर्ष 2 योगदानकर्ताओं को जनवरी 2027 में प्रस्तावित ऑफलाइन गतिविधि के लिए चुना जाएगा।
- हिन्दी समुदाय से अनुरोध:** हिन्दी विकिपीडिया को भी इस अभियान में शामिल करने के लिए Community Sign-up प्रक्रिया पूरी करनी होगी। क्या कोई साथी आगे आकर हिन्दी समुदाय का नाम इस अभियान में जोड़ने और पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने में मदद कर सकता है?
जो साथी हिन्दी विकिपीडिया की ओर से भाग लेना चाहते हैं, वे कृपया अपनी रुचि और सदस्य नाम बताएं।
- अभियान पृष्ठ: https://meta.wikimedia.org/wiki/IIITH-OKI/Edit-a-thon/WikiRefine
- लेखों की सूची: https://meta.wikimedia.org/wiki/IIITH-OKI/Edit-a-thon/WikiRefine/List_of_Articles
- Community Sign-up: https://meta.wikimedia.org/wiki/IIITH-OKI/Edit-a-thon/WikiRefine/Community_Sign-up
- WikiEval: https://wikieval.toolforge.org/
आइए, मिलकर हिन्दी विकिपीडिया के लेखों को बेहतर बनाएं!
धन्यवाद। Vanshiikaa (वार्ता) 08:33, 5 नवम्बर 2026 (UTC)