सामग्री पर जाएँ

इवान बूनिन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
इवान बूनिन
बूनिन, ल॰ 1900
बूनिन, ल॰ 1900
मूल नाम
Ива́н Алексе́евич Бу́нин
इवान अलेक्सेविच बुनिन
जन्म22 अक्टूबर 1870
निधन8 नवम्बर 1953(1953-11-08) (उम्र 83 वर्ष)
पेरिस, फ्रान्स[1]
विधाकाल्पनिक कथा, कविता, यादें, समालोचना, अनुवाद
उल्लेखनीय पुरस्कारसाहित्य में नोबेल पुरस्कार
1933
पुश्किन प्राइज़
1903, 1909
हस्ताक्षर

इवान अलेक्सेविच बुनिन (/ˈbuːniːn/ BOO-neen[2] या /ˈbuːnɪn/ BOO-nin; रूसी: Ива́н Алексе́евич Бу́нин; IPA: [ɪˈvan ɐlʲɪkˈsʲejɪvʲɪdʑ ˈbunʲɪn] ( सुनें); 22 अक्टूबर [पुशै 10 अक्टूबर] 1870 – 8 नवम्बर 1953)[1] सन् 1933 का साहित्य में नोबेल पुरस्कार प्राप्त रूसी लेखक थे। वो गद्य और पद्य के शास्त्रीय रूसी शैली के लेखन को आगे बढ़ाने वाली सख्त कलात्मकता के लिए जाने जाते थे। उनकी कविताओं और कहानियों की शैली को "बुनिन ब्रोकेड" के रूप में जाना जाता है। उन्हें भाषाविदों में सबसे उपर के स्थानों पर रखा जाता है।

वो अपने लघु उपन्यासों द विलेज (1910) एवं ड्राई वैली (1912), आत्मकथात्मक उपन्यास द लाइफ़ ऑफ़ आर्स्सेनीव (1933, 1939), लघु कहानियों की पुस्तक डार्क एवेन्यूज़ (1946) और उनकी सन् 1917–1918 की डायरी (कर्स्ड डेज़, 1926) के लिए प्रसिद्ध हैं। साथी ही वो श्वेत प्रवासियों, यूरोपीय समालोचकों, और अपने अन्य साथी लेखकों में सम्मानित व्यक्ति थे जो उन्हें टॉल्स्टोय और चेखव द्वारा स्थापित रूसी साहित्य में यथार्थवाद की परम्परा के सच्चे उत्तराधिकारी के रूप में देखते थे।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. 1 2 3 "Ivan Bunin". ब्रिटैनिका विश्वकोष.
  2. ↑ "Bunin". कॉलिन्स इंग्लिश डिक्शनरी