तेरे सुर में मिलादे तू अपना संगीत :
—————————————-
तेरी आँखों को, तेरे चेहरे को एक प्यार भरा गीत गाने दे ,
तेरी नस-नस में, अंगड़ाई में कुछ पल के लिए दोहराने दे ,
एक प्यार भरा गीत गाने दे ;
जो बीत चुकी वो पल को अब, चल जाने दे, चल जाने दे ,
अब प्यार भरा गीत गाने दे ;
जी चाहे तो बोल दे अपनी बातें ,
चुप रहने को कौन यहाँ पर कहता है ,
ये आलम तेरा अपना है, तेरा भी एक सुन्दर सपना है ,
तू खोल दे अपनी आँखे , कर खुद से ही कुछ बातें ,
और अपनों से जो करनी है तू कर ले सब फरियादे ;
बोझ जो तेरा अपना है, मुझे बाँट के मेरा करना हैं ,
मेरा भी सुन्दर सपना है , तेरे सपनों को सच करना है ;
अब दोहराता हूँ मैं भी अपना गीत ,
मेरे सुर में मिलादे तू अपना संगीत ,
ये मकाँ जो मेरा अपना है, तेरे बिन वो सिर्फ एक सपना है ,
तेरी आहट से, तेरी चाहत से, तेरी नज़रों से, अंगड़ाई से ,
तेरे सात सुरों के संगीत से ,
उसे गीत बना दे …
उसे घर बना दे ….
तेरे सपनों से सजादे …
फिर साथ में मिलके हम दोनों को
प्यार भरा गीत गाने दे
एक प्यार भरा गीत गाने दे
एक प्यार भरा गीत गाने दे |
जनक