सामग्री पर जाएँ

मार्क ज़ुकेरबर्ग

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मार्क ज़करबर्ग

मार्क ज़करबर्ग 2011 में
जन्म मार्क एलियट ज़करबर्ग
14 मई 1984 (1984-05-14) (आयु 42)
वाइट प्लेंज़, न्यू यॉर्क, अमेरिका
पेशा प्रौद्योगिकी उद्यमी, सह-संस्थापक (फ़ेसबुक)
धर्म यहूदी[1]
जीवनसाथी प्रिस्ला छ़न् (विवाहित. २०१२)
माता-पिता

एडवर्ड ज़करबर्ग

कैरन केंपनर

मार्क एलियट ज़करबर्ग (अंग्रेज़ी: Mark Elliot Zuckerburg, जन्म १४ मई १९८४) एक अमेरिकी उद्यमी हैं, जो कि सोशल नेटवर्किंग साइट फ़ेसबुक की सह-स्थापना के लिए प्रसिद्ध हैं। ज़करबर्ग ने फ़ेसबुक की सह- स्थापना अपने सह-विद्यार्थियों डस्टिन मोस्कोवित्ज़, ऐंद्रो सवेरिन और क्रिस ह्यूगिस के साथ मिलकर की थी, जब वे सभी हार्वर्ड विश्वविद्यालय के यहाँ नियमित रूप से पढ़ने जाते थे।

प्रारंभिक जीवन

[संपादित करें]

ज़करबर्ग का जन्म एक यहूदी परिवार[2] में विएत प्लेंज़ नामक एक स्थान पर हुआ था और उनका भरण-पोषण डब्ज़ फ़ेर्री में किया गया। उन्होंने तब प्रोग्रैमिंग करना शुरू किया था, जब वे मिडिल स्कूल के यहाँ छात्र थे। पहले से ही ज़करबर्ग को विशेषतः संचार उपकरणों और कंप्यूटर गेमिंग जैसे अन्य प्रोग्रामों के विकास में आनंद आ रहा था। मार्क ज़करबर्ग फ़िलिप्स इक्सिटर अकैडमी से पहले अर्द्स्लेय हाई स्कूल के यहाँ पढ़े, जहाँ उन्होंने शास्त्रीय संगीत में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। उन्होंने अपने पिता के ऑफ़िस-कर्मियों के साथ एक कंप्यूटर प्रोग्राम भी बनाया। बाद में रिस्क गेऽम और सिनैप्स नामक म्यूज़िकल प्रोग्राम भी बनाये, जो कि श्रोताओं की आदतों को सीखने के लिए कृत्रिम बुद्धि का प्रयोग करता था। माइक्रोसॉफ़्ट और येओएल ने सिनैप्स को ख़रीदने और ज़करबर्ग को मनाने की चेष्टा की, किंतु उन्होंने हार्वर्ड विश्वविद्यालय जाने का निश्चय किया, जहाँ उनका दाख़िला[3] यहूदी समुदाय के ऐल्फ़ा इप्सिलॉन के यहाँ कराया गया। वह अपने कॉलिज के यहाँ द लिअड जैसे उपन्यास पढ़ने के लिए जाते थे।

फ़ेसबुक

[संपादित करें]
2008 में रॉबर्ट स्कोबल के साथ ज़करबर्ग (दाईं ओर)।

स्थापना

[संपादित करें]

ज़करबर्ग ने अपने हार्व़र्ड छात्रावास के कमरे से 4 फ़रवरी 2004 को फ़ेसबुक का प्रारंभ किया। फ़ेसबुक का विचार उनको अपने फ़िलिप्स इक्सेटर अकैडमी के दिनों से जैसे अधिक कॉलिजों और स्कूलों, वार्षिक छात्र-निर्देशिका तथा सभी विद्यार्थियों, संकाय और स्टाफ़ के हेडशॉट तस्वीरों के साथ प्रकाशन करने की लम्बे समय की परंपरा से आया था। तब उन्होंने अन्य स्कूलों के यहाँ भी फ़ेसबुक का प्रचार-प्रसार करने का निश्चय किया और अपने रूम-मेऽट डस्टिन मोस्कोवित्स से सहायता मिली थी। उसके पहले उन्होंने स्टैनफ़र्ड, कोलम्बिया, कर्निल और येल में भी इसका प्रमोशन किया था।[4][5]

कैलिफ़ॉर्निया में स्थानांतरण

[संपादित करें]

ज़करबर्ग मोस्कोवित्स और अन्य दोस्तों के साथ पालो आल्टो, कैलिफ़ॉर्निया चले गये। उन्होंने एक छोटा-सा घर पट्टे पर लिया था, जो उनके पहले ऑफ़िस के तौर पर उपयुक्त बना। ग्रीष्मकाल में ज़करबर्ग पीटर थिएल से मिले, जिन्होंने उनके कंपनी में पूँजी लगायी थी। 2004 के ग्रीष्मकाल में उन्हें अपना पहला ऑफ़िस मिला था। ज़करबर्ग के अनुसार, समूह ने पतझड़ के समय में हार्वर्ड वापस जाने का फ़ैसला किया, किंतु अंत में कैलिफ़ॉर्निया में रुकने का निश्चय किया। आज के तारीख़ में भी बतौर एक विद्यार्थी वह कभी कॉलिज के यहाँ नहीं वापस गये।

समाचार फ़ीड

[संपादित करें]

5 सितम्बर 2006 को फ़ेसबुक ने समाचार फ़ीड को आरंभ किया, जो कि अपने फ़्रेंडली साइट पर काम को वर्णित दिखाने का एक उत्पादन था। [6] कइयों ने समाचार फ़ीड को अनावश्यक और साइबर्ज़-टैकिंग का एक रूप मानकर ज़करबर्ग की आलोचना की थी।

फ़ेसबुक मंच

[संपादित करें]

24 मई 2007 को ज़करबर्ग ने प्रोगैमरों के एक विकास मंच सामाजिक आवेदनों के लिए फ़ेसबुक प्लैटफ़ॉर्म की घोषणा की। इस घोषणा से विकासक समुदाय में बहुत उत्साह पैदा हुआ। कई सप्ताह बाद, बहुल्य अनुप्रयोगों का निर्माण किया गया और कुछ में पहले से लाखों उपयोगकर्ताओं थे। आज फ़ेसबुक प्लैटफ़ॉर्म के लिए दुनिया में 8,00,000 से अधिक क्रीएटरों का माध्यम है।

23 जुलाई 2008 को ज़करबर्ग ने उपयोगकर्ताओं के लिए फ़ेसबुक कनेक्ट के एक संस्करण की घोषणा की।

फ़ेसबुक बीकन

[संपादित करें]

6 नवंबर 2007 को ज़करबर्ग ने लॉस ऐंजिल्स में हुए एक समारोह में एक नयी सामाजिक विज्ञापन प्रणाली की घोषणा की। फ़ेसबुक बीकन से यूज़रों को अपने दोस्तों के ऑनलाइन क्रियाकलापों की शेयरिंग को संभव बनाया गया। उदाहरण के लिए, ईबे विक्रेता फ़ेसबुक पर अपने सहयोगियों से ख़रीद-फ़रोख़्त-संबंधी सलाह ले सकते थे।

यह प्रोग्राम यूज़रों की निजता-संबंधी चिंताओं के अधीन भी आया था। ज़करबर्ग और फ़ेसबुक जल्दी से प्रश्नों के उत्तर देने में असमर्थ रहे और 5 दिसंबर 2007 को ज़करबर्ग ने अंततः एक फ़ेसबुक ब्लॉग पोस्ट करके बीकन समेत अन्य सभी तथ्यों की भी ज़िम्मेदारी ली और बाद में यूज़रों को सेवा को एक्सिट करने के आसान तरीक़ों से अवगत कराया।

कनेक्ट्यु विवाद

[संपादित करें]

हार्वर्ड विवि के छात्र कैमरन, टायलर और दिव्या नरेंद्र ने ज़करबर्ग पर विश्वासघात करने का आरोप लगाया कि वह हार्वर्ड कनेक्शन.कॉम (बाद में कनेक्ट्यु) नामक एक सोशल नेटवर्किंग साइट को बनाने में मदद करेंगे। [7] 2004 में उन्होंने एक मुक़द्दमा भी दायर किया था, परंतु 28 मार्च 2007 को उसे तत्काल प्रभाव से निरस्त किया गया। उसके बाद जल्दी ही इसे बॉस्टन में जनपद न्यायालय के यहाँ पुनः पंजीकृत किया गया और[8] 25 जुलाई 2007 को एक प्रारंभिक सुनवाई को निर्धारित किया गया। सुनवाई में न्यायाधीश ने कनेक्ट्यू को बताया कि शिकायत के कई भाग स्वीकार करने योग्य नहीं थे और उन्हें एक संशोधित शिकायत को रिफ़िल करने की अनुमति दी। 25 जून 2008 को मुक़द्दमे की सुनवाई हुई और फ़ेसबुक $65 मिलियन के[9] समझौते करने पर राज़ी हुआ।

नवंबर 2007 में हार्वर्ड के एक पूर्व छात्र द्वारा अदालत के निजी पत्राचार को 02138 नामक एक जाल-स्थल पर पोस्ट किया गया। इसमें ज़करबर्ग के सामाजिक सुरक्षा नंबर, उनके अभिभावकों के आवास का पता और उनकी प्रेमिका के घर के पते भी शामिल थे। फ़ेसबुक ने दस्तावेज़ों को प्राप्त करने के लिए फ़ाइल किया, तथापि न्यायाधीश ने[10]02138 के पक्ष में अपना फ़ैसला सुनाया।

फ़ेसबुक में माइक्रोसॉफ़्ट की भागीदारी

[संपादित करें]

24 अक्टूबर 2007 को फ़ेसबुक इंक. ने माइक्रोसॉफ़्ट कॉर्पिरेशन के $240 मिलियन के गूगल इंक के साथ भागीदारी के प्रस्ताव को ख़ारिज किया था। यह संकेत करता है कि फ़ेसबुक का बाज़ार विक्रय मूल्य $15 अरब था। तथापि माइक्रोसॉफ़्ट द्वारा एक्स-बॉक्स 360 गेमिंग कॉन्सॉल के लिए सॉफ़्टवेयर उपलब्ध कराये गये, जो कि फ़ेसबुक, ट्विटर और[11] लास्ट एफ़एम को प्रोत्साहित करता था।

चलचित्र

[संपादित करें]

मार्क ज़करबर्ग और फ़ेसबुक संस्थापकों के जीवन पर आधारित सोशल नेटवर्किंग नामक एक चलचित्र भी बना है, जिसमें उन्हें निकट भविष्य के बिल गेट्स के रूप में वर्णित किया गया। इसका प्रदर्शन सन् 2010 में किया गया, जिसमें जेसी असिनबर्ग और जस्टिन टिंबर्लाक जैसे ऐक्टरों ने महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभायी हैं।

पुरस्कार

[संपादित करें]

2010 में टाइम पत्रिका ने 26 वर्षीय मार्क ज़करबर्ग को पर्सन ऑव़ द यिअर के लिए नामांकित किया था।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. ↑ Vara, Vauhini (2007-11-28). "Too Much Information? - WSJ.com". Online.wsj.com. 13 अगस्त 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2009-08-21.
  2. ↑ हालिली, यानिफ़ (2010-03-19). "Changing His Status". Yedioth Ahronoth. pp. 94–100.
  3. ↑ "Hacker. Dropout. CEO". मूल से से 30 अगस्त 2009 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 17 अप्रैल 2010.
  4. ↑ "Thefacebook.com opens to Duke's students". Media.www.dukechronicle.com. अभिगमन तिथि: 2009-08-21. [मृत कड़ियाँ]
  5. ↑ "Online network created by Harvard students flourishes". Tufts Daily. मूल से से 2 मार्च 2012 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2009-08-21.
  6. ↑ [weasel words]
  7. ↑ कार्लसन, निकोलस. "In 2004, Mark Zuckerberg Broke Into A Facebook User's Private Email Account". Silicon Alley Insider. 8 मई 2019 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2010-03-05.
  8. ↑ पिसी वर्ल्ड - कॉर्पिरेट उल्लंघन के दावे को रद्द करने की फ़ेसबुक की कोशिश Archived 2007-09-30 at the वेबैक मशीन
  9. ↑ "Facebook paid up to $65m to founder Mark Zuckerberg's ex-classmates | Technology | guardian.co.uk". गार्डियन. 4 सितंबर 2011 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2009-08-21.
  10. ↑ समाचार.कॉम 02138 के बारे में लेख Archived 2012-09-15 at आर्काइव डॉट टुडे
  11. ↑ फ़ेसबुक में माइक्रोसॉफ़्ट का $240 मिलियन का निवेश -MSNBC.com एमएस नाउ (पूर्व में एमएस एनबीसी).कॉम Archived 2010-04-17 at the वेबैक मशीन

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]

फ़ेसबुक पर मार्क ज़ुकेरबर्ग