मरियम (ईसा मसीह की माँ)
| मरियम | |
|---|---|
|
मादोन्ना देल रोसारियो (ल॰ 6वीं शताब्दी या उससे पहले), संभवतः रोम में मरियम का सबसे पुराना चित्र। परंपरा के अनुसार इसे लूक़ा द्वारा बनाया गया था। | |
| जन्म |
ल॰ 18 BC[a] हेरोडी यहूदिया |
| मौत |
ल॰ 33 ई.पू. के बाद यरुशलम, यहूदिया प्रांत, रोमन साम्राज्य or इफिसुस, एशिया प्रांत, रोमन साम्राज्य[7][8] |
| जीवनसाथी | यूसुफ़ |
| बच्चे | यीशु |
| माता-पिता | यहोयाकीम और हन्ना (संदिग्ध ग्रंथों के अनुसार) |
मरियम (इब्रानी: מִרְיָם, प्राचीन यूनानी: Μαρία, अरबी: مَرْيَم) यीशु मसीह की माँ का नाम था, जिन्हें कुँवारी माता, ख़ुदावंद की माँ या मुक़द्दस कुँआरी मरियम भी कहलातीं हैं। उनकी कहानी बाईबल के नया नियम में बताई गई है, जिसके अनुसार वो फ़िलिस्तीन के इलाक़े गलील के शहर नासरत में रहनेवाली एक यहूदी औरत थीं।[9] इंजील ब-मुताबिक़ मत्ती, इंजील ब-मुताबिक़ लूक़ा और क़ुरान में बताया गया है कि वे कुँआरी थीं।[10] उनके व्यक्तित्व को ईसाई धर्म तथा इस्लाम में भी पवित्र और आदरणीय माना जाता है।
परिचय
[संपादित करें]ईसाईयों की मान्यता है कि किसी इंसानी दख़्ल के बिना, मरियम पवित्र आत्मा के क़ुदरत से गर्भवती हुईं थीं, तथा उन्हें ईश्वर ने स्वयं अपने पुत्र के जन्मे जाने के लिए चुना था। इस्लाम, जो पवित्र आत्मा की मान्यता नहीं रखता है, में माना जाता है कि मरियम केवल ईश्वर की अभिलाषा से गर्भवती हुईं थीं।[11] उस समय, मरियम की मंगनी यूसुफ़ से हो चुकी थी। यूसुफ़ के साथ शादी करने के बाद वे बैतलहम चलीं गईं, जहां पर ईसा मसीह पैदा हुआ। ईसाई धर्म में माना जाता है कि पुराने नियम (पुराने अहदनामा) में नबियों ने कुँआरी गर्भ से जन्म होने की भविष्यवाणी भी की है:
देखो, कुँआरी पेट रहेगी और उसको बेटा होगा
— (अशाया 14:7)
नये नियम में मरियम की कहानी शुरु होती जब जिब्राइल फ़रिश्ता उनके सामने प्रकट होकर उन्हें ऐलान करता है कि ईश्वर ने उनको आनेवाले मसीह की माँ बनने के लिए चुना है। कलीसियाई परंपराओं और चंद प्राचीन अपोक्रिफ़ा के मुताबिक़, मरियम के माँ-बाप हन्ना और योआकीम नामी दो बुज़ुर्ग लोग थे।
पूजनीयता
[संपादित करें]ईसाई धर्म में मरियम के प्रति मान्यताएं विभिन्न हैं,[12][13] जैसे कि मरियम की "बेदाग़ पैदाइश" और "जन्नत में चढ़ाव" विशेषकर, रोमन कैथोलिक मरियम की भक्ति करते हैं और उन्हें "आसमान की मलिका" और "कलीसिया की जननी" की रूप में उनके लिए विशेष श्रद्धा रखते हैं।[14][15] औस्तन, प्रोटेस्टैन्ट मरियम को इस भूमिका तक नहीं चढ़ाते हैं क्योंकि उनकी नज़रिए में, मरियम की भूमिका बाइबल में ही छोटी है। मरियम को इस्लाम में भी महिलाओं में उच्चतम स्थान हासिल है।[16][17] कुरान में मरियम का उल्लेख अनेकों बार आता है। बल्कि क़ुरान में मरियम का उल्लेख बाइबल से अधिक बार है।[18]
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ उद्धरण त्रुटि:
<ref>का गलत प्रयोग;NewAdventनाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है। - ↑ Meier, John P. (1991). A Marginal Jew: The Roots of the Problem and the Person. Yale University Press. pp. 235, 318. ISBN 978-0-300-14018-7.
- ↑ Thompson, A. Keith (2020). "The Character and Knowledge of Mary, the Mother of Christ". Interpreter: A Journal of Latter-day Saint Faith and Scholarship. 36: 110. आईएसएसएन 2372-126X.
- ↑ Richard, France. (2011). "The Birth of Jesus". Handbook for the Study of the Historical Jesus. Brill.
- ↑ Meier, John P. (1991). A Marginal Jew: The Roots of the Problem and the Person. Yale University Press. p. 407. ISBN 978-0-300-14018-7.
- ↑ Sanders, E. P. (1993). The Historical Figure of Jesus. Allen Lane Penguin Press. pp. 10–11. ISBN 978-0-14-192822-7. 18 April 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 1 September 2022.
- ↑ "Catholic Enncyclopedia: Tomb of the Blessed Virgin Mary". New Advent. 6 July 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2 January 2023.
- ↑ "Tomb of Mary: Location and Significance: University of Dayton, Ohio". udayton.edu. 8 June 2023 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2 January 2023.
- ↑ Raymond Edward Brown; Joseph A. Fitzmyer; Karl Paul Donfried (1978). "consonant+with" Mary in the New Testament. NJ: Paulist Press. p. 140. ISBN 9780809121687. 20 नवंबर 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 15 जून 2020.
consonant with Mary's Jewish background
- ↑ (साँचा:Lang-gr) Matthew 1:23 uses Greek parthénos virgin, whereas only the Hebrew of Isaiah 7:14, from which the New Testament ostensibly quotes, as Almah young maiden. See article on parthénos in Bauercc/(Arndt)/Gingrich/Danker, A Greek-English Lexicon of the New Testament and Other Early Christian Literature, Second Edition, University of Chicago Press, 1979, p. 627.
- ↑ Ruiz, Jean-Pierre. "Between the Crèche and the Cross: Another Look at the Mother of Jesus in the New Testament". New Theology Review; Aug. 2010, Vol. 23, Issue 3, pp. 3–4
- ↑ Burke, Raymond L.; et al. (2008). Mariology: A Guide for Priests, Deacons, Seminarians, and Consecrated Persons ISBN 978-1-57918-355-4 page 178
- ↑ Mary for evangelicals by Tim S. Perry, William J. Abraham 2006 ISBN 0-8308-2569-X page 142
- ↑ Munificentissimus Deus: Dogma of the Assumption by Pius XII, 1950, 17
- ↑ Holweck, Frederick (1907), The Feast of the Assumption,(The Catholic Encyclopedia), vol. 2, New York: Robert Appleton Company, 7 जनवरी 2020 को मूल से पुरालेखित, अभिगमन तिथि: 26 फ़रवरी 2020
{{citation}}: CS1 maint: publisher location (link), access date April 18, 2015 - ↑ Quran 3:42; cited in Stowasser, Barbara Freyer, “Mary”, in: Encyclopaedia of the Qurʾān, General Editor: Jane Dammen McAuliffe, Georgetown University, Washington DC.
- ↑ J.D. McAuliffe, Chosen of all women
- ↑ Esposito, John. What Everyone Needs to Know About Islam. New York: University Press, 2002. P31.; cf. Stowasser, Barbara Freyer, “Mary”, in: Encyclopaedia of the Qurʾān, General Editor: Jane Dammen McAuliffe, Georgetown University, Washington DC.
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]| मरियम (ईसा मसीह की माँ) के बारे में, विकिपीडिया के बन्धुप्रकल्पों पर और जाने: | |
|---|---|
| शब्दकोषीय परिभाषाएं | |
| पाठ्य पुस्तकें | |
| उद्धरण | |
| मुक्त स्रोत | |
| चित्र एवं मीडिया | |
| समाचार कथाएं | |
| ज्ञान साधन | |
- क़ुरान में मरियम
- Marilogical Society of America
- डेटन यूनिवर्सिटी—मरियम
- पुस्तकालयों में मरियम (ईसा मसीह की माँ)-रचित या संबंधित कृतियाँ (वर्ल्डकैट सूचीपत्र)
- Church Fathers on the Sinless Nature of Mary
- Church Fathers on the Perpetual Virginity of Mary
- मैरी (बाइबल का दृष्टिकोण)
- ↑ Per the Jewish customs surrounding marriage at the time, and the apocryphal Gospel of James, Mary, at the time of her betrothal to Joseph, was 12–14 years old.[1][2][3][4] Her year of birth is therefore contingent on that of Jesus, and though some posit slightly different dates (such as Meier's dating of साँचा:C. or 6 BC)[5] general consensus places Jesus' birth in साँचा:C. BC,[6] thus placing Mary's birth in साँचा:C. BC.
<ref> टैग्स हैं मगर कोई संबंधित <references group="lower-alpha"/> टैग नहीं मिला।