सामग्री पर जाएँ

इजरायली नई शेकेल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
इजरायली नई शेकेल
שקל חדש (हिब्रू)شيقل جديد (अरबी)
१ शेकेल सिक्का
ISO 4217
कोडILS (संख्यात्मक: 376)
उप इकाई0.1
इकाई
बहुवचनशाकलिम
चिह्न₪‎
मूल्यवर्ग
उप इकाई
 १/१००अगोरा
बहुवचन
 अगोराअग्रोरोत
बैंकनोट२०, ५०, १००, २०० नई शेकलिम
सिक्के१० अग्रोरोत, १/२, १, २, ५, १० नई शेकलिम
जनसांख्यिकी
उपयोगकर्ता(एँ) इसराइल
जारी
केंद्रीय बैंकबैंक ऑफ इसराइल
 जालस्थलbankisrael.gov.il
मूल्यांकन
मुद्रास्फीति०.५%
 स्रोतद वर्ल्ड फैक्टबुक, २००७

इसराइली नई शेकेल (संकेत: ₪; परिवर्णी शब्द: ש"ח और अंग्रेजी में एनआइएस, कोड: ILS) इसराइल की मुद्रा है। शेकेल १०० अगोरोत (אגורות) (एकवचन अगोरा, हिब्रू: אגורה) में विभाजित है।

नई शेकेल १ जनवरी १९८६ से पुराने शेकेल से स्थान पर १००० पुराने शेकलिम = १ नई शेकेल की दर से जारी किया गया। १ जनवरी २००३ के बाद से शेकेल एक स्वतंत्र रूप से परिवर्तनीय मुद्रा है। ७ मई २००६ से शेकेल व्युत्पन्न व्यापार भी शिकागो मर्केंटाइल एक्सचेंज पर उपलब्ध की गई है। इस तरह से शेकेल दुनिया के उन बीस मुद्राओं में से शामिल हो गया है, जो विदेशी मुद्रा बाजार में मुद्रा वायदा अनुबंध किया जा रहा है। यह एक कठोर मुद्रा है, जिसका दुनिया में लगभग किसी भी स्थान में उपयोग किया जा सकता है। मुद्रा का उत्पादन इसराइल में ना होकर दक्षिण कोरिया में होता है, क्योंकि देश में कोई टकसाल नहीं है।