सामग्री पर जाएँ

आयरिश मुक्त राज्य

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
आयरिश मुक्त राज्य

Saorstát Éireann
1922–1937
Irish Free State का ध्वज
ध्वज
Irish Free State का मोहर
मोहर
राष्ट्रगान: "Amhrán na bhFiann"[1]
"सैनिकों का गीत"
आयरिश मुक्त राज्य, 8 दिसंबर 1922 तक (dark & light green) 8 दिसंबर 1922 के बाद (dark green)
आयरिश मुक्त राज्य, 8 दिसंबर 1922 तक (dark & light green)
8 दिसंबर 1922 के बाद (dark green)
स्थितिब्रिटिश साम्राज्य का एक परिराज्य (वर्ष 1937 तक)
राजधानीडबलिन
53°21′N 6°16′W / 53.350°N 6.267°W / 53.350; -6.267
प्रचलित भाषा(एँ)आयरिश, अंग्रेज़ी
सरकारसंसदीय संवैधानिक राजतंत्र
अधिराट् 
• 1922–1936
जॉर्ज पंचम
• 1936
एडवर्ड अष्टम्
• 1936–1937
जॉर्ज षष्टम्
(विवादित रूप से)
गवर्नर-जनरल 
• 1922–1927
टिमोथी माइकल हीली
• 1928–1932
जेम्स मकनेइल्ल
• 1932–1936
डोमहनाल वा बॉचाल
कार्यकारी परिषद् के अध्यक्ष 
• 1922–1932
W. T. Cosgrave
• 1932–1937
Éamon de Valera
विधानमंडलOireachtas
Seanad
Dáil
इतिहास 
• आंग्ल-आयरिश संधि
6 दिसंबर 1921
• आयरिश मुक्तराज्य का संविधान
6 दिसंबर 1922
• उत्तरी आयरलैंड का प्रस्थान
8 दिसंबर 1922
29 दिसंबर 1937
क्षेत्रफल
८ दिसंबर ११९२२ तक84,000 kमी2 (32,000 वर्ग मील)
दिसंबर १९२२ के बाद70,000 kमी2 (27,000 वर्ग मील)
मुद्रापाउण्ड स्टर्लिंग (1922–27)
Saorstát Pound (1928–37)
पूर्ववर्ती
परवर्ती
ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैंड की यूनाइटेड किंगडम
आयरलैंड
अब जिस देश का हिस्सा है आयरलैंड
 ब्रिटेन

आयरिश मुक्त राज्य (आयरिश: Saorstát Éireann [sˠiːɾˠsˠˈt̪ˠaːt̪ˠ eːɾʲən̪ˠ], वर्ष १९२२ में, ब्रिटिश राष्ट्रमण्डल के एक परिराज्य(डोमिनियन) के रूप में स्थापित एक स्वतंत्र राज्य था। इसे दिसंबर १९२१ के आंग्ल-आयरिश संधिके तहत स्थापित किया गया था। इस समझौते ने पिछले तीन वर्षों से, सवोऽद्घोषित आयरिश गणराज्य और ब्रिटिश मुकुट के बलों के बीच चली आ रही आयरिश स्वतंत्रता युद्ध को समाप्त कर दिया। दिसंबर १९३७ में आयरलैण्ड के नए संविधान के परवर्तन, तथा गणराज्य की घोषण के बाद यह विस्थापित होगया।

प्रारंभिक समय में आयरलैण्ड की तमाम ३२ काउण्टियाँ , मुक्त राज्य के अधिकार में थीं, परंतु बाद में पूर्वोत्तर की ६ कॉउंटियों ने समझौते के अंतर्गत, मुक्त राज्य से बहार निकल कर पुनः यूनाइटेड किंगडम में शामिल होने का निर्णय किया। परिराज्य (डोमिनियन) होने के नाते, आयरलैंड, इस व्यवस्था के अंतर्गत, ब्रिटेन की सरकार से स्वतंत्र तो था, परंतु देश के नाममात्र राष्ट्रप्रमुख, ब्रिटिश संप्रभु थे, तथा इसकी सरकार, कार्यकारी परिषद् तथा, संप्रभु के प्रतिनिधि के रूप में, गवर्नर-जनरल द्वारा रचित थी। साथ ही एक द्विसदनीय विधायिक भी थी। सरकारी अधिकारियों को शासक के प्रति वफ़ादारी की शपथ लेने की भी अनिवार्यता थी। संधि के विरोधियों के लिए शपथ एक प्रमुख मुद्दा था, जिन्होंने इसे लेने से इनकार कर दिया और इसलिए अपनी सीटें नहीं लीं।

मुक्त राज्य के प्राथमिक महीने, आयरिश गृहयुद्ध से पस्त थे। यह युद्ध नवस्थापित सरकार की सेना और समझौता-विरोधी आयरिश रिपब्लिकन आर्मी के बीच छिड़ा था, जोकि एक गणराज्य स्थापित करने की इच्छुक थी। यह गृहयुद्ध सरकारी बालों की विजय के साथ समाप्त हुआ, संधि-विरोधी बालों ने मई १९२२ में अपने शास्त्र त्याग दिए और शांतिपूर्ण मार्ग अपनाने का निर्णय किया। संधि तथा राजतंत्र-विरोधी दाल, सिन् फेइन् ने अपने नेता डी वालेरा के नेतृत्व में १९२७ का आम चुनाव लड़ कर राष्ट्रीय विधायक में पहले बार स्थान ग्रहण किया, और १९३२ के चुनाव् के बाद सबसे बड़ी दल के रूप में उबरी।

डी वालेरा ने वफादारी की शपथ को बर्खास्त कर दिया, और १९३७ में एक नए गणतांत्रिक संविधान का मसौदा तैयार किया। इस संविधान को तत्वर्ष जुलाई मास में जनमत-संग्रह द्वारा पारित कर दिया गया। २९ दिसंबर १९३७ में नए संविधान के परवर्तन के साथ ही आयरिश मुक्त राज्य का अंत हो गया, और नए संविधान के तहत इस आयरिश राज्य को आयरलैंड का नाम दिया गया। साथ ही शासक और गवर्नर जनरल के पद को समाप्त कर लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर निर्वाचित राष्ट्रपति के पद से परिवर्तित कर दिया दया।


इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. ↑ Officially adopted in July 1926. O'Day, Alan (1987). Alan O'Day (ed.). Reactions to Irish nationalism. Continuum International Publishing Group. p. 17. ISBN 978-0-907628-85-9. 14 अप्रैल 2016 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 28 April 2011.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]