“जय जवान, जय किसान” के अमर मंत्र से राष्ट्र के वीर जवानों और अन्नदाताओं के सम्मान एवं मनोबल को नई ऊर्जा देने वाले, ‘भारत रत्न’ से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर कोटिशः नमन!
सादगी को जीवन का आभूषण और कर्तव्य को राष्ट्रसेवा का माध्यम बनाने वाले शास्त्री जी का संपूर्ण जीवन देशहित के प्रति समर्पित रहा। कृषि और खाद्य आत्मनिर्भरता को गति देने तथा दुग्ध सहकारिता के विस्तार में उनके योगदान ने भारत की विकास यात्रा को महत्वपूर्ण दिशा दी।
उनका जीवन हमें सिखाता है कि राष्ट्रसेवा पद से नहीं, संकल्प और कर्तव्यनिष्ठा से बड़ी होती है।
सादगी, शुचिता और राष्ट्रसमर्पण के प्रतीक शास्त्री जी को शत-शत नमन!
#LalBahadurShastri #लालबहादुरशास्त्री
