सत्य को साधना, अहिंसा को शक्ति बनाना और सेवा को जीवन का ध्येय बनाना, यही महात्मा गांधी जी के जीवन का संदेश था।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन!
स्वच्छता से स्वाभिमान, स्वदेशी से स्वावलंबन और सेवा से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचने का उनका विचार आज भी हमें राष्ट्रहित में निरंतर कर्म करने की प्रेरणा देता है।
गांधी जयंती के अवसर पर मनाए जाने वाले ‘अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस’ की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
आइए, सत्य, स्वच्छता, सद्भाव और स्वावलंबन को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर एक सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
बापू के विचार, हमारे संकल्प, हमारे कर्म और हमारा मार्ग।
#GandhiJayanti #MahatmaGandhi #अंतर्राष्ट्रीय_अहिंसा_दिवस
