ईडी, बेंगलुरु ने अभ्यर्थियों से प्रत्येक के लिए ₹30 लाख से ₹40 लाख तक की अवैध रिश्वत के एवज में पशु चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र को लीक करने में उनकी भूमिका के लिए बसवराज कन्नाले को दिनांक 17/09/2026 तथा केपीएससी के तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक आईएएस ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार को दिनांक 18/09/2026 को गिरफ्तार किया है। दोनों को विशेष पीएमएलए न्यायालय द्वारा 14 दिनों की ईडी हिरासत में भेजा गया है।



