संगीत, सुरों का संगम और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने का माध्यम है...
आज भोपाल में 'भारतीय हारमोनिका महोत्सव 2026' का उद्घाटन कर 16 राज्यों से पधारे 180 वादकों का अभिनंदन किया।
यह महोत्सव संगीत-साधकों का ऐसा संगम है, जो विविध सुरों को एक सूत्र में पिरोते हुए 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना को साकार कर रहा है। मध्यप्रदेश की धरती पर संगीत की इस समृद्ध परंपरा का विस्तार होते देखना हम सभी के लिए गौरव और आनंद का विषय है।


