વાર્તા

एक राजा – लड़ाई में हारना -शत्रु का भय – गुफा में छिपना – छत पर चढ़ने के लिए मकड़ी का प्रयत्न -अनेक बार चढ़ना -गिरना -अंत में...

हिंदी Std 9-12
પ્રશ્ન / વિષયવસ્તુ:
नीचे दिए गए विषय पर आधारित एक कहानी लिखें और उसे उपयुक्त शीर्षक दें।

एक राजा – लड़ाई में हारना -शत्रु का भय – गुफा में छिपना – छत पर चढ़ने के लिए मकड़ी का प्रयत्न -अनेक बार चढ़ना -गिरना -अंत में सफलता – राजा में हिम्मत आना – साहस जुटाना – फिर चढ़ाई करना -जीतना – सीख।

उत्तर:

प्रयत्न से सफलता

    एक राजा था। वह था तो बहुत पराक्रमी पर उसके पास सैन्यबल अधिक न था। पड़ोसी राज्य के राजा ने उसकी इस कमजोरी से लाभ उठाने का निश्चय किया। उसने उस पर हमला कर दिया। घमासान लड़ाई के बाद पहला राजा हार गया। उसे अपने राज-पाट से हाथ धोना पड़ा।

    पराजित राजा शत्रु के भय से जंगल में भाग गया। वहीं एक पहाड़ की गुफा में उसने शरण ली। एक दिन वह उस गुफा में चिन्तित होकर बैठा था। इसी समय उसकी दृष्टि गुफा की दीवार पर चढ़ती हुई एक मकड़ी पर पड़ी। वह मकड़ी गुफा की छत पर पहुंचना चाहती थी, लेकिन कुछ ऊपर चढ़कर फिर नीचे गिर पड़ती थी। मकड़ी ने कई बार प्रयत्न किया, पर उसे सफलता न मिली। प्रत्येक बार वह नीचे गिर पड़ती थी। इतने पर भी मकड़ी ने हिम्मत नहीं हारी। अंत में उसने पूरी हिम्मत लगाकर ऊपर चड़ना शुरू किया और वह छत पर चढ़ गई!

    मकड़ी की इस हिम्मत और सफलता ने राजा को चकित कर दिया। उसे एक नई दृष्टि मिल गई। उसकी रगों में भी साहस का संचार हुआ। उसकी निराशा और चिता छूमंतर हो गई। वह फिर अपने राज्य में लौटा और गुप्त रूप से सैन्य जमा करने लगा। फिर उसने पूरी शक्ति से शत्रु राजा पर चढ़ाई कर दी। उसने आत्मविश्वास से युद्ध किया और वह जीत गया। शत्रु राजा मारा गया और उसकी बची हुई सेना दुम दवाकर भाग गई। इस प्रकार राजा को अपना राज्य तो मिला ही, शत्रु का राज्य भी मिल गया।

सीख : सचमुच, छोटे-छोटे जीवों से भी हम बहुत कुछ सीख सकते हैं। निष्फलता मिलने पर भी प्रयत्न जारी रखने से अंत में सफलता जरूर मिलती है।

મિત્રો સાથે શેર કરો:

શાળા મિત્ર • https://shalamitra.in