मुख्य सामग्री पर जाएं
बिज़नेस स्टैंडर्ड

Gold silver price today: ब्याज दरें स्थिर रहने की उम्मीद से सोना 607 रुपये चढ़ा, चांदी 2,828 रुपये

Gold silver price today: घरेलू मार्केट MCX पर खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 1,49,450 लाख रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,25,700 लाख रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे।

Gold Demand in India

प्रतीकात्मक तस्वीर । फाइल फोटो

Last Updated: अक्टूबर 1, 2026 | 9:40 AM IST

Gold silver price today: अमेरिका में महंगाई के उम्मीद से कम आंकड़ों से फेडरल रिजर्व की अक्टूबर बैठक में ब्याज दरें यथावत रखने की उम्मीद मजबूत हुई, जिससे सोने को समर्थन मिला। ऐसे में शुक्रवार (1 अक्टूबर ) को सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई।  ग्लोबल मार्केट Comex पर सोने वायदा भाव 4,200 डॉलर प्रति औंस के करीब, जबकि चांदी 61.40 डॉलर प्रति औंस के करीब तक लुढ़क गई। घरेलू मार्केट  MCX पर खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 1,49,450 लाख रुपये, जबकि  चांदी के भाव 2,25,700 लाख रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे।

सोना हुआ महंगा

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 607 रुपये की तेजी के साथ 1,49,643 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,49,036 रुपये था।  खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 398 रुपये की तेजी के साथ 1,49,434 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही । MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 2,828 रुपये की तेजी के साथ 2,26,534 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,23,706 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,974 रुपये की तेजी के साथ 2,25,680 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

ग्लोबल मार्केट में सोना चांदी चढ़े

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। Comex पर सोना 4,190.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,186.70 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 7.50 डॉलर की तेजी के साथ 4,194.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 60.77 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 60.56 डॉलर था।  खबर लिखे जाने के समय यह 0.81 डॉलर की तेजी के साथ 61.37 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

Also Read:  LPG Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका! कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़े

इन स्तरों पर रखें नजर?

केडिया एडवाइजरी के निदेशक अजय केडिया के मुताबिक सोने को फिलहाल ₹1,48,255 के स्तर पर समर्थन मिल रहा है। इस स्तर से नीचे टूटने पर कीमत ₹1,47,470 तक फिसल सकती है। वहीं, ऊपर की ओर ₹1,50,460 के स्तर पर रेसिस्टेंस। इस स्तर के ऊपर भाव बने रहने पर सोना  ₹1,51,880 तक चढ़ सकता है।

चांदी के लिए ₹2,22,240 के स्तर पर सपोर्ट है। इसके नीचे टूटने पर कीमत ₹2,20,775 तक गिर सकती है। वहीं, ऊपर की ओर ₹2,26,430 के स्तर पर रेसिस्टेंस है। इस स्तर के ऊपर टिकाऊ तेजी रहने पर भाव  ₹2,29,155 तक पहुंच सकते हैं।

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,49,643 1,49,036 1,49,434
चांदी 2,26,534 2,23,706 2,25,680
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,190.10 4,186.70 4,194.20
चांदी 60.77 60.56 61.37

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं।कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

Advertisement