मुख्य सामग्री पर जाएं
बिज़नेस स्टैंडर्ड

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी में जबरदस्त उछाल, जानें MCX और ग्लोबल मार्केट का ताजा भाव

Gold Silver Price Today: ग्लोबल मार्केट Comex पर सोने के वायदा भाव 4,200 डॉलर प्रति औंस के करीब, जबकि चांदी 60.40 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही थी।

Gold Silver

शुक्रवार को सोने की कीमतों में 3.7 फीसदी और चांदी में करीब 6 फीसदी की गिरावट आई थी।

Last Updated: अक्टूबर 9, 2026 | 10:21 AM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत में प्रगति होने के बयान तथा मध्यावधि चुनाव से पहले हमले की संभावना से इनकार करने के बाद तेल की कीमतों में नरमी आई। जिससे अक्टूबर में फेडरल रिजर्व के ब्याज दरें स्थिर रखने की 82 फीसदी संभावना है। ऐसे में शुक्रवार (9 अक्टूबर ) को सोने चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली।

ग्लोबल मार्केट Comex पर सोने के वायदा भाव 4,200 डॉलर प्रति औंस के करीब, जबकि चांदी 60.40 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही थी। घरेलू मार्केट  MCX पर खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 1,50,850 रुपये, जबकि  चांदी के भाव 2,23,950 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे।

सोने के भाव चढ़े

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 1,241 रुपये की तेजी के साथ 1,50,851 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,49,610 रुपये था।  खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,246 रुपये की तेजी के साथ 1,50,856 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी की कीमतों में भी आई तेजी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही । MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 2,863 रुपये की तेजी के साथ 2,24,096 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,21,233 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 2,718 रुपये की तेजी के साथ 2,23,951 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

 ग्लोबल मार्केट में चमके सोना चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। Comex पर सोना 4,159.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,157 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 44.20 डॉलर की तेजी के साथ 4,201.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 59.46 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 59.42 डॉलर था।  खबर लिखे जाने के समय यह 0.95 डॉलर की तेजी के साथ 60.37 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

Also Read:  Infosys, TCS, Wipro समेत 8 IT कंपनियों को ट्रंप का बड़ा झटका, ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से किया सस्पेंड

इन स्तरों पर रखें नजर?

केडिया एडवाइजरी के निदेशक अजय केडिया के मुताबिक तकनीकी रूप से सोने के बाजार में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिल रही है। कीमतों में 507 रुपये की बढ़ोतरी हुई, जबकि ओपन इंटरेस्ट 0.75 फीसदी घटकर 16,575 कॉन्ट्रैक्ट रह गया। सोने को 1,48,970 रुपये पर सपोर्ट मिल रहा है। इसके नीचे अगला सपोर्ट 1,48,335 रुपये पर है। वहीं, रेसिस्टेंस 1,50,090 रुपये पर है। इस स्तर के ऊपर टिके रहने पर कीमतों में तेजी बढ़कर 1,50,575 रुपये तक पहुंच सकती है।
तकनीकी रूप से चांदी में नई बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है। कीमतों में 2,328 रुपये की गिरावट आई, जबकि ओपन इंटरेस्ट 3.46 फीसदी बढ़कर 18,363 कॉन्ट्रैक्ट हो गया। यह बाजार में मंदी की नई पोजिशन बनने का संकेत है। चांदी को 2,19,140 रुपये पर सपोर्ट मिल रहा है। इसके नीचे अगला सपोर्ट 2,17,045 रुपये पर है। वहीं, रेसिस्टेंस 2,23,990 रुपये पर है। इस स्तर के ऊपर टिके रहने पर चांदी में रिकवरी आ सकती है और कीमत 2,26,745 रुपये तक पहुंच सकती है।

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,50,851 1,49,610 1,50,856
चांदी 2,24,096 2,21,233 2,23,951
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,159.70 4,157 4,201.20
चांदी 59.46 59.42 60.37

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं।कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

Advertisement