7 सीटर अर्टिगा में 16 सवारियां, ओवरलोडिंग का वीडियो वायरल
उत्तराखंड: पहाड़ी क्षेत्रों में टैक्सियां लोगों के लिए आवागमन का प्रमुख साधन हैं, लेकिन वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने की तस्वीरें एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में 7 सीटर अर्टिगा कार में करीब 16 लोगों के सवार होने का दावा किया जा रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि वाहन की निर्धारित सीटों के अलावा कुछ लोग एक-दूसरे की गोद में बैठे हैं। इतना ही नहीं, वाहन के पिछले हिस्से यानी डिक्की में भी लोगों के बैठे होने का दावा किया जा रहा है।
वाहन में क्षमता से अधिक सवारियां होने की स्थिति में अचानक ब्रेक लगने, वाहन के संतुलन बिगड़ने या पहाड़ी सड़क पर दुर्घटना होने की स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।
Jakhnidhar, Tehri Garhwal | Oct 8, 2026