Please enable javascript.फोन खो जाने के बाद सबसे पहला काम क्या करना चाहिए? कहां करें शिकायत, कैसे सुरक्षित रहेगा डाटा? - what is first thing you should do after losing your phone where should you file a complaint - - The Economic Times Hindi
+
banner
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ेंThe Economic Times Hindi

फोन खो जाने के बाद सबसे पहला काम क्या करना चाहिए? कहां करें शिकायत, कैसे सुरक्षित रहेगा डाटा?

Authored by Ranjeeta Pathare ET Online • Updated: 1 Oct 2026, 4:01 pm IST
The Economic Times Hindi

फोन खो जाने पर सबसे पहले आपको फोन का डाटा सुरक्षित कर लेना चाहिए। इसके लिए फोन में जो ईमेल आईडी लॉगिन है उसे किसी लैपटॉप या कंप्यूटर पर लॉगिन करके उसका सारा डाटा सेव करके फोन को इरेज़ किया जा सकता है। ताकि आपका फोन में स्टोर फोटो वीडियो और यूपीआई पासवर्ड सेफ रह सके।

phone lost how to track
फ़ोन खो जाने के बाद सबसे पहले क्या करें कि डाटा सुरक्षित रहे ?
अगर आपका फोन खो जाता है तो सबसे पहले आप क्या करते हैं? कई लोगों को पता नहीं होता है कि फोन की चोरी हो जाने या खो जाने के बाद सबसे पहले क्या करना चाहिए। आजकल सभी के फोन में जीमेल अकाउंट लॉगिन होता है, फोन में फोटो में वीडियो, मैसेज और सबसे जरूरी चीज बैंकिंग डिटेल्स भी होती है। यूपीआई और बैंक के अन्य ऐप भी लॉगिन होते हैं। ऐसे में फोन का खो जाना मतलब न केवल आपकी निजी बल्कि बैंकिंग से जुड़ी जानकारियों के लिए भी खतरा बढ़ जाता है। चलिए जानते हैं फोन खो जाने के बाद आपको सबसे पहले क्या करना चाहिए।

फोन खो जाने पर क्या करें ?

  • सबसे पहले अपने फोन से लिंक जीमेल आईडी को अपने किसी लैपटॉप या कंप्यूटर पर लॉगिन करें।
  • यदि आपका फोन घर में ही कहीं रखा है तो फाइंड माय डिवाइस पर जाकर अपने फोन को रिंग करके फोन खोजा जा सकता है।
  • भले ही आपका फोन साइलेंट पर क्यों ना हो लेकिन फाइंड माय डिवाइस से अलर्ट भेजने पर उसकी आवाज सुनाई देगी।

फोन चोरी हो जाने पर क्या करें?

  • यदि आपका फोन चोरी हो गया है तो सबसे पहले अपने मोबाइल की सिम ऑपरेटर को तुरंत कॉल करके सिम को बंद करवाएं। ताकि फोन के जरिए कॉल और ओटीपी न आ पाए और वित्तीय फ्रॉड ना हो सके।
  • पुलिस और साइबर क्राईम डिपार्मेंट से संपर्क करें।
  • फाइंड माय डिवाइस के जरिए आप अपने फोन की लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं यदि आपने अपने फोन में लोकेशन ऑन रखी है।
  • आप फाइंड माय डिवाइस के जरिए अपने फोन के डाटा को भी इरेज़ कर सकते हैं। ताकि डाटा किसी और के हाथ में ना पहुंच पाए।
  • अपने बैंक से संपर्क करें जिसमें मोबाइल बैंकिंग और अपि जैसी सेवाओं को बंद करवा।
  • अपने फोन पर गूगल पर और पेटीएम में भी अस्थाई निलंबन के लिए रिक्वेस्ट की जा सकती है।
  • यदि किसी अन्य डिवाइस में लॉगिन संभव है तो तुरंत अपने जीमेल अकाउंट से लेकर सोशल मीडिया एप्स और सभी बैंकिंग ऐप्स का पासवर्ड रिसेट करें।
  • आप फोन खोने की ऑनलाइन शिकायत करें।
शिकायत का फायदा आपको कई जगह लगेगा जैसे मोबाइल ट्रैक करने से लेकर बीमा का लाभ लेने तक। आप अपने आधिकारिक दस्तावेजों की मदद से उसी नंबर कि दूसरी सिम के लिए आवेदन कर सकते हैं।

फोन की सुरक्षा के लिए किन बातों का ध्यान रखें

  • सबसे जरूरी है अपने फोन में और सभी सोशल मीडिया ऐप से लेकर इंटरनेट बैंकिंग, व्हाट्सएप सभी जगह टू फैक्टर वेरिफिकेशन ऑन रखें।
  • फोन का बैकअप ऑन रखें और ट्रैकिंग भी चालू रखें।
  • अपने फोन का लॉक या अन्य सोशल मीडिया के लिए स्ट्रांग पासवर्ड रखें।
  • फोन लॉक होने की स्थिति में नोटिफिकेशन ऊपर शो करने वाले विकल्प को बंद करके रखें ताकि यदि किसी के हाथ में आपका फोन आ भी जाता है तो लॉक फोन में भी नोटिफिकेशन के जरिए ओटीपी या अन्य जानकारी हासिल ना कर पाए।


Ranjeeta Pathare के बारे में
Ranjeeta Pathare
Ranjeeta Pathare Consultant
रंजीता पठारे, 'द इकनॉमिक टाइम्स हिंदी' में पिछले 3 सालों से लिख रही हैं। वे पर्सनल फाइनेंस, लोन, टैक्स, क्रिप्टोकरंसी, सरकारी योजनाएं, बिजनेस और निवेश जगत से जुड़ी खबरें लिखती हैं। रंजीता को डिजिटल जर्नलिज्म में 6 साल से ज्यादा का अनुभव है। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से स्नातक और स्नाकोत्तर किया है।Read More

सूचकांक

No Data Available.

अगला लेख

Newsसेंसेक्स, निफ्टी, रुपया-डॉलर रेट, क्रूड ऑयल, शेयर बाजार से जुड़े हर रोज के अपडेट, IPO और कंपनियों के नतीजों पर हर पल की खबर पाने के लिए पढ़ते रहिए 'द इकनॉमिक टाइम्स हिंदी'Business Newsदेश-दुनिया की अर्थव्यवस्था, कंपनियों के फैसले, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और बिज़नेस से जुड़े हर बड़े अपडेट अब एक ही जगह.