Please enable javascript.शेयर बाजार की गिरावट में 5 कैपिटल गुड्स शेयरों का बुरा हाल, नए 52 वीक लो पर पहुंचे; एक महीने में 17% तक गिरे - bse capital goods 5 stocks new 52 week low 17 percent fall mazagon dock bharat dynamics - - The Economic Times Hindi
+
banner
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ेंThe Economic Times Hindi

शेयर बाजार की गिरावट में 5 कैपिटल गुड्स शेयरों का बुरा हाल, नए 52 वीक लो पर पहुंचे; एक महीने में 17% तक गिरे

Authored by अभिषेक त्रिपाठी ET Online • Updated: 1 Oct 2026, 7:08 pm IST
The Economic Times Hindi

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट के बीच BSE Capital Goods Index के 5 शेयर नए 52 वीक लो पर पहुंच गए। इनमें Mazagon Dock Shipbuilders और Bharat Dynamics में एक महीने में करीब 17% की गिरावट आई। वहीं Waaree Energies 10%, Bharat Electronics 7% और Inox Wind 6% तक टूटे।

bse capital goods 5 stocks new 52 week low 17 percent
शेयर मार्केट में आज यानी 1 अक्टूबर को लगातार चौथे कारोबारी दिन गिरावट देखने को मिली। महीने के पहले कारोबारी दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 570 अंक की गिरावट के साथ 71,909 के स्तर पर बंद हुआ। बाजार में जारी दबाव के बीच BSE Capital Goods Index के 5 स्टॉक नए 52 वीक लो पर पहुंचे। 52 हफ्ते का लो किसी शेयर का पिछले एक साल में कारोबार किया गया सबसे कम प्राइस होता है। इसका इस्तेमाल आमतौर पर शेयर के हालिया परफॉर्मेंस को समझने के लिए एक इंडीकेटर के तौर पर किया जाता है। आइए एक-एक करके सभी स्टॉक के बारे में जानते हैं।

Mazagon Dock Shipbuilders

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के शेयर ने 2,032.80 रुपए के स्तर पर नया 52 वीक लो बनाया। अभी इसका वर्तमान शेयर प्राइस 2,068.85 रुपए है। पिछले एक महीने में इस शेयर में करीब 17% तक की गिरावट देखने को मिली है।

Bharat Dynamics

भारत डायनेमिक्स के शेयर ने 1,071.30 रुपए के स्तर पर नया 52 वीक लो बनाया। अभी इसका वर्तमान शेयर प्राइस 1,088.25 रुपए है। पिछले एक महीने में इस शेयर में करीब 17% तक की गिरावट देखने को मिली है।

Waaree Energies

वारी एनर्जी के शेयर ने 2,302 रुपए के स्तर पर नया 52 वीक लो बनाया। अभी इसका वर्तमान शेयर प्राइस 2,342.90 रुपए है। पिछले एक महीने में इस शेयर में करीब 10% तक की गिरावट देखने को मिली है।

Bharat Electronics

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर ने 378.60 रुपए के स्तर पर नया 52 वीक लो बनाया। अभी इसका वर्तमान शेयर प्राइस 383.50 रुपए है। पिछले एक महीने में इस शेयर में करीब 7% तक की गिरावट देखने को मिली है।

Inox Wind

आइनॉक्स विंड के शेयर ने 67.15 रुपए के स्तर पर नया 52 वीक लो बनाया। अभी इसका वर्तमान शेयर प्राइस 68.90 रुपए है। पिछले एक महीने में इस शेयर में करीब 6% तक की गिरावट देखने को मिली है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल अभिषेक त्रिपाठी ने लिखा गया है, जो सेबी-रजिस्टर्ड रिसर्च एनालिस्ट या इन्वेस्टमेंट एडवाइजर नहीं हैं। आर्टिकल के पब्लिश की तारीख तक अभिषेक त्रिपाठी और उनके 'रिश्तेदार' (जैसा कि कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 2(77) के तहत परिभाषित है) इस आर्टिकल में उल्लिखित कंपनियों में कोई वित्तीय हित नहीं रखते हैं। इस आर्टिकल में जहां भी लागू हो, मेंशन किए व्यूज/ रिकमेंडेशन्स संबंधित सेबी-रजिस्टर्ड रिसर्च एनालिस्ट/ब्रोकरेज या एक्सपर्ट के हैं और उन्हें उचित सोर्स का उल्लेख करते हुए प्रस्तुत किया गया है। इन्हें द इकोनॉमिक टाइम्स हिन्दीं या पत्रकार के विचार या सिफारिश के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे मूल रिसर्च रिपोर्ट पर विचार करें और अपना निवेश संबंधी निर्णय स्वयं के आकलन के आधार पर लें।

अभिषेक त्रिपाठी के बारे में
अभिषेक त्रिपाठी
अभिषेक त्रिपाठी Copy Editor
अभिषेक त्रिपाठी 'द इकनॉमिक टाइम्स हिंदी' में कॉपी एडिटर हैं. वे म्यूचुअल फंड, पर्सनल फाइनेंस, लोन, टैक्स, निवेश, यूटीलिटी, स्टॉक मार्केट, ब्रोकरेज रिपोर्ट और कारोबार से जुड़ी खबरें लिखते हैं. अभिषेक को डिजिटल जर्नलिज्म में चार साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. इससे पहले वे दैनिक भास्कर में बिजनेस और टेक-ऑटो सेक्शन में काम कर चुके हैं. राजस्थान पत्रिका में नेशनल और बिजनेस डेस्क पर काम कर चुके हैं. अभिषेक ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है।Read More

सूचकांक

No Data Available.

अगला लेख

Marketsसेंसेक्स, निफ्टी, रुपया-डॉलर रेट, क्रूड ऑयल, शेयर बाजार से जुड़े हर रोज के अपडेट, IPO और कंपनियों के नतीजों पर हर पल की खबर पाने के लिए पढ़ते रहिए 'द इकनॉमिक टाइम्स हिंदी'Business Newsदेश-दुनिया की अर्थव्यवस्था, कंपनियों के फैसले, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और बिज़नेस से जुड़े हर बड़े अपडेट अब एक ही जगह.