Roaming Hearts Rescue Ranch में आपका स्वागत है, ने-ए-ए-बर्स! इस ख़ुशी से भरे, गुलाबी घुड़सवारी सिम्युलेशन में आप Brooklyn और Malibu Barbie के साथ Moonlight Valley में घूमते हुए घोड़ों की तलाश करेंगे और साथ ही यह रहस्य भी सुलझाएँगे कि वे वहाँ कैसे पहुँचे। Barbie: Horse Ride & Rescue में स्टोरी मिशन और मज़ेदार घुड़सवारी चुनौतियों में सरपट दौड़कर XP कमाएँ, जिससे घाटी के और हिस्से एक्स्प्लोर करने के लिए अनलॉक होंगे और आपके व आपके घोड़ों के लिए Barbie से प्रेरित सपनों की अलमारी भी मिलेगी।
हमें यह क्यों पसंद है : शानदार ऐनिमेशन। Moonrise Valley के पेस्टल रंगों वाले नज़ारे इस अड्वेंचर के लिए शांत कैनवस बनाते हैं, लेकिन असली आकर्षण यहाँ घोड़े हैं – असली मोशन-कैप्चर डेटा से बनाए गए बेहद वास्तविक दिखने वाले जीव, जिनमें Barbie से प्रेरित फ़ैंटसी का तड़का है। Bluebell अपने Dancing in Stardust टैक सेट में वाक़ई शानदार दिखती है!

सुझाव : अपने बचाए गए घोड़ों के साथ बॉन्डिंग करना (Bond XP कमाकर) उनकी क्षमताओं को लेवल अप करने का अहम हिस्सा है। अपने घोड़े को Stablehand असाइन करें, ताकि गेम से दूर रहने पर भी लगातार Bond XP मिलता रहे।
निर्माता से मिलें : 1997 में स्थापित, PikPok Aotearoa न्यूज़ीलैंड के सबसे बड़े गेम डेवलपर्स में से एक है। यह टीम सफल हॉर्स सिम्युलेशन गेम, Rival Stars Horse Racing के पीछे भी है। PikPok के CEO Mario Wynands ने App Store के एडिटर्स को बताया : “हमारे प्लेयर्स को अपनी शर्तों पर गेम से जुड़ने और बिना किसी सीमा के ख़ुद को व्यक्त करने की आज़ादी बहुत पसंद है। Barbie जो चाहे वह बन सकती है और आप भी बन सकते हैं!”