गेमिंग पहला क़दम

Dragon Quest Smash/Grow में पावर अप कैसे करें

App Store के संपादकों के मुख्य ट्रेनिंग टिप्स जानें।

क्या वह स्लाइम है? एक ड्रैकी? एक किलिंग मशीन?! Dragon Quest Smash/Grow मॉन्स्टर्स से भरा पड़ा है, लेकिन आपकी तीन सदस्यों वाली पार्टी उन्हें चकनाचूर करने से बस कुछ ख़ास मूव्स दूर है! बेशक, यह तभी होगा जब आप उतने ताक़तवर हों…

रास्ते में आने वाले मॉन्स्टर्स का सफ़ाया करें और आगे बढ़ें।

पावर बढ़ाना ही आगे बढ़ने का एकमात्र तरीक़ा है, जब दुश्मनों का हुजूम आपके और रोमांच के अगले पड़ाव के बीच खड़ा हो। इसलिए, यहाँ App Store के संपादकों की ओर से कुछ टिप्स हैं कि कैसे आगे बढ़ते रहें, ख़ासकर अगर यह आपका पहला रन है।

लेवल अप करने का शॉर्टकट लें

मुख्य कहानी खेलने से आपको Adventurer Rank का अनुभव मिलता है और रैंक बढ़ाने पर Change Vocation जैसी सुविधाएँ अनलॉक होती हैं, जो आपके कैरेक्टर को तेज़ी से मज़बूत बनाने में मदद करती हैं। इसलिए, शुरुआत में ज़्यादा से ज़्यादा मुख्य कहानी पूरी करने पर ध्यान दें, ताकि आगे का सफ़र आसान हो जाए।

अपना Adventurer Rank बढ़ाने से तरह-तरह की संभावनाएँ खुलती हैं।

अपने कैरेक्टर्स को पावर अप करने का आधार बैटल अनुभव हासिल करना और लेवल अप करना है। Dragon Quest सीरीज़ में अनुभव बटोरने का एक क्लासिक तरीक़ा है Metal Slime Quest और Liquid Metal Slime Quest में मेटल मॉन्स्टर्स को हराना।

मेटल स्लाइम के भागने से पहले जल्दी हमला करें!

मेटल मॉन्स्टर क्वेस्ट खेलने के लिए आपको एक Metal Ticket की ज़रूरत है। यह आपको कई तरीक़ों से मिल सकता है, जिसमें Adventurer Rank Up Reward, Event Reward और Swap Shop शामिल हैं।

अपने गियर का ध्यान रखें

हथियार और कवच भी आपके कैरेक्टर्स की ताक़त में अहम भूमिका निभाते हैं और Weapon Ore और Armour Ore जैसे आइटम्स से अपग्रेड किए जा सकते हैं। Weapon Ore Quest और Armour Ore Quest को ऐक्सेस करने के लिए Adventurer Rank 4 अनलॉक करें। फिर अपनी Clearance Rank के आधार पर Clear Rewards के तौर पर अयस्क हासिल करें।

अयस्क से अपने हथियारों और कवच को और मज़बूत बनाएँ।

हथियार को लेवल अप करते समय लेवल 30 आम तौर पर सबसे सही रहता है, क्योंकि इस लेवल पर पसंदीदा हथियार इक्विप करने से Attack और Magical Might जैसे स्टैट्स काफ़ी बढ़ जाते हैं।

अपना वोकेशन लेवल बढ़ाएँ

यहाँ आप पाँच Standard Vocations: Warrior, Martial Artist, Thief, Mage और Priest में से चुन सकते हैं। Vocation Change, Adventurer Rank 7 पर अनलॉक होता है, लेकिन हम शुरुआत में किसी एक वोकेशन का लेवल बढ़ाने की सलाह देते हैं।

Standard Vocation के लेवल 20 पर पहुँचकर एक Hero Effect हासिल करें, जो Advanced Vocation में बदलने के बाद भी बना रहता है।

ऐसा इसलिए है क्योंकि दो विशिष्ट Standard Vocations को लेवल 50 तक बढ़ाने पर Advanced Vocations अनलॉक होते हैं। मिसाल के तौर पर, Paladin, एक लौह-कवचधारी पवित्र योद्धा, Warrior और Priest दोनों को लेवल 50 तक बढ़ाने पर उपलब्ध हो जाता है।

इसी तरह, सपोर्ट में माहिर Sage भी एक विकल्प बन जाता है, जब आप Mage और Priest दोनों में लेवल 50 पर पहुँच जाते हैं। Advanced Vocation तक पहुँचना आपके अड्वेंचर में आगे बढ़ना काफ़ी आसान बना देता है, इसलिए इसे ध्यान में रखकर पहले से योजना बनाएँ!

© ARMOR PROJECT/BIRD STUDIO/SQUARE ENIX