गेमिंग जीवन

अपनी कम्यूनिटी खोजें : गेमर्स

दुनिया भर के प्लेयर्स के साथ जुड़ें।

गेम्स का मज़ा साथ मिलकर खेलने में ही है। अब वे दिन बीत चुके हैं, जब मल्टीप्लेयर गेमिंग के लिए एक-दूसरे के पास बैठना, स्प्लिट-स्क्रीन मॉनिटर या उलझे हुए कंट्रोलर के तार ज़रूरी होते थे। आज Tokyo, Madrid और New York के प्लेयर्स कभी भी जुड़कर किसी रेड की योजना बना सकते हैं या अपने पसंदीदा इंडी गेम पर लाइव चर्चा कर सकते हैं।

अगर गेमिंग आपका शौक़ है, तो ये हमारे कुछ पसंदीदा ऐप्स हैं, जो आपके गेमिंग अनुभव को और बेहतर बनाने के साथ-साथ लाइव स्ट्रीम्स, फ़ैन फ़ोरम्स और बहुत कुछ के ज़रिए दुनिया भर की गेमिंग कम्यूनिटी से जुड़ने में मदद करेंगे।

वर्चुअली मिलें

Discord को कभी न ख़त्म होने वाले गेमिंग सेशन्स के लिए अपना लिविंग रूम समझिए। शुरुआत में इसे कॉम्पिटिटिव गेम्स खेलते समय होने वाले वॉइस लैग की समस्या दूर करने के लिए बनाया गया था, लेकिन आज यह वॉइस चैट्स, गेमप्ले क्लिप्स, मीम्स और लाइव स्ट्रीमिंग का पसंदीदा ठिकाना बन चुका है।

अपने क्रू के लिए सर्वर बनाएँ, हर गेम के लिए अलग चैनल सेट अप करें और तैयार होते ही वॉइस चैट में शामिल हो जाएँ।

अपने पसंदीदा प्लेयर्स को फ़ॉलो करें

दूसरों को वीडियो गेम खेलते देखना 70 के दशक से Space Invaders और Pac-Man जैसे क्लासिक आर्केड गेम्स के दौर से चला आ रहा है। आज Twitch जैसे प्लेटफ़ॉर्म्स पर लाइव स्ट्रीमिंग ने इसे दो-तरफ़ा और इंटरैक्टिव अनुभव में बदल दिया है।

अपने पसंदीदा प्लेयर्स की लाइव स्ट्रीम्स देखें, रियल टाइम में रिएक्ट करें और ऐसे क्रिएटर्स खोजें जिन्हें आप हर दिन देखना चाहें। जब तैयार हों, तो कैमरा ऑन करें और कुछ ही सेकंड में अपनी ख़ुद की स्ट्रीम शुरू करें।

गेमिंग कल्चर का सबसे बड़ा आर्काइव एक्स्प्लोर करें

अगर आप अपने मौजूदा गेम में अटक गए हैं और पूरा वॉकथ्रू चाहिए, अपनी पसंद के हिसाब से गहराई वाले सुझाव चाहते हैं या अपनी पसंदीदा फ़्रैंचाइज़ी पर तीन घंटे की डॉक्यूमेंट्री देखना चाहते हैं, तो YouTube पर जाएँ।

जिन क्रिएटर्स पर आप भरोसा करते हैं, उन्हें सब्सक्राइब करें और एल्गोरिदम को वह कॉन्टेंट सामने लाने दें, जिसे आप ढूँढ़ना चाहते थे, लेकिन ख़ुद भी नहीं जानते थे।

कुछ भी पूछें

Reddit वह जगह है, जहाँ गेमिंग कम्यूनिटी बातचीत करती है, बहस करती है, थ्योरीज़ पर चर्चा करती है और समस्याओं का हल ढूँढ़ती है। यहाँ लगभग हर गेम, कंसोल और शैली के लिए सबरेडिट्स मौजूद हैं, जहाँ आप सवाल पूछ सकते हैं, फ़ैन आर्ट शेयर कर सकते हैं, पैच नोट्स का विश्लेषण पढ़ सकते हैं और अपनी ही तरह जुनूनी लोगों से जुड़ सकते हैं।

यह कम्यूनिटी द्वारा चलाया जाने वाला, ज़्यादातर गुमनाम और बिना फ़िल्टर वाला प्लैटफ़ॉर्म है, जहाँ अपनी पसंद का ख़ास समूह ढूँढ़ना बेहद आसान है। बस अपना सवाल पोस्ट करें और कुछ ही मिनटों में आपकी थ्रेड पर चर्चा शुरू हो जाएगी।

अपने पसंदीदा गेम्स और लोगों से एक ही जगह पर मिलें

Apple Games आपकी दो सबसे पसंदीदा चीज़ों – आपके गेम्स और आपके दोस्तों – को एक साथ जोड़ता है। अपनी उपलब्धियों पर नज़र रखें, दोस्तों को लीडरबोर्ड पर चुनौती दें और Game Center को अपने पसंदीदा टाइटल्स में हासिल की गई हर उपलब्धि का रिकॉर्ड रखने दें। साथ ही, App Store के संपादकों की सुझाई गई नई पसंदीदा गेम्स की सिफ़ारिशें भी मिलेंगी, जिससे यह जानना बेहद आसान हो जाएगा कि अगला कौन-सा गेम खेलने लायक़ है।