Hypnospace Outlaw की कहानी एक पुरानी स्टाइल से प्रेरित इंटरनेट के भीतर घटती है, जहाँ आपका काम अपने साथी डिजिटल नागरिकों को सुरक्षित रखना है।
Hypnospace Patrol Department में शामिल हों और वेब के हर कोने में छिपे अपराधियों को खोज निकालें। इस दौरान ईमेल चेक करें, संदिग्ध सॉफ़्टवेयर डाउनलोड करें और अपने काल्पनिक Y2K कंप्यूटर को निशाना बनाने वाले वायरसों से बचें।
लॉगइन करें
Hypnospace Outlaw में इंटरनेट एक ऐसी जगह है जहाँ आप अपनी नींद में जाते हैं – एक अजीब, जीवंत और हलचल भरी डिजिटल सपनों की दुनिया।
आपका पहला पड़ाव Hypnospace Patrol Department Enforcer Training है, जहाँ आपका परिचय HypnOS के उस विशेष वर्शन से कराया जाएगा जिसे सिर्फ़ Enforcers के लिए बनाया गया है। यहाँ आप इंटरनेट के नियम सीखेंगे, अपने टूलकिट पर पकड़ बनाएँगे और अपने केस मैनेज करने का तरीक़ा सीखेंगे।
आपके साथ हर समय एक निजी डिजिटल असिस्टेंट भी रहेगा : HYPII, जिसका मतलब Hypnospace Intelligence Intermediary है। HYPII आपकी स्क्रीन पर मौजूद रहता है, आपको ज़रूरी ईमेल्स की जानकारी देता है और किसी भी वायरस हमले के बारे में चेतावनी देता है।
Hypnospace के क़ानून को लागू करें
एक Enforcer के रूप में, आप कॉपीराइट उल्लंघन, हानिकारक सॉफ़्टवेयर के निर्माण और अन्य अवैध ऐक्टिविटीज़ जैसे अपराधों की जाँच करेंगे। अनोखी वेबसाइटों की छानबीन करें, सुराग़ ढूँढ़ें, सबूत जुटाएँ और अपना केस मज़बूत बनाएँ।
आप एक दिलचस्प काल्पनिक इंटरनेट बब्राउज़ करेंगे – पर्सनल होमपेजों और फ़ैन पेजों से लेकर गरमागरम फ़ोरम ड्रामा और Hypnospace के उन अँधेरे कोनों तक, जहाँ हैकर्स और क़ानून तोड़ने वाले छिपे रहते हैं।
अपने केस पूरे करें और Hypnocoins कमाएँ – एक ऑनलाइन करेंसी, जिसे आप नए सॉफ़्टवेयर, संगीत और डेस्कटॉप बैकग्राउंड पर ख़र्च कर सकते हैं।
एक वैकल्पिक वेब की सैर करें
अगर आपको 90 के दशक के आख़िरी वर्षों का इंटरनेट याद आता है या आप बस अजीब और अनोखे विज़ुअल्स के शौक़ीन हैं, तो Hypnospace Outlaw आपको सीधे इस दुनिया में उतरकर उसे एक्स्प्लोर करने का मौक़ा देता है।
आप अपने डेस्कटॉप बैकग्राउंड और स्क्रीनसेवर को कस्टमाइज़ कर सकते हैं और जी भरकर GIF व MIDI फ़ाइलें डाउनलोड कर सकते हैं। गेम में एक शानदार पुरानी स्टाइल से प्रेरित साउंडट्रैक भी है, जिसे मुख्य रूप से गेम के डेवलपर Jay Tholen ने ख़ुद तैयार किया है।
