हर कोई एक अच्छी किताब की तलाश में है – और अच्छी बात यह है कि आप पुरानी किताबों के व्यवसाय में हैं! Tiny Bookshop में, Bookstonbury के लोगों को उनकी अगली पसंदीदा किताब खोजने में मदद करें और अपनी चलती-फिरती किताबों की दुकान को एक चहल-पहल वाले स्थानीय ठिकाने में बदल दें। इसके मज़ेदार पन्नों में आपको यह मिलेगा :

अनोखे कॉन्सेप्ट
हर दिन, अपनी छोटी-सी लेकिन दमदार दुकान में क्राइम, ड्रामा, फ़ैंटसी और कई अन्य शैली की ऐसी किताबें रखें, जो आपको लगता है कि ग्राहकों को पसंद आएँगी। सामान कम पड़ रहा है? नई और दिलचस्प किताबों की तलाश में अपने स्थानीय अख़बार के क्लासिफ़ाइड सेक्शन पर नज़र डालें। आप नए रंग-रोगन, प्यारी सजावट और आकर्षक हाउसप्लांट्स से अपनी बुकशॉप को नया रूप भी दे सकते हैं।
दिलकश जगहें
चलती-फिरती दुकान के अपने ही फ़ायदे हैं! नए ग्राहक ढूँढ़ने के लिए बीच, टाउन स्क्वेयर, फ़्ली मार्केट और Bookstonbury की दूसरी लोकप्रिय जगहों की सैर करें। ज़्यादातर ख़रीदार तो बस किताबों के सुझाव माँगेंगे, लेकिन कुछ आपको छोटे शहर के अजीबोगरीब रहस्य सुलझाने के मिशन पर भी भेज सकते हैं।

जिज्ञासु ग्राहक
Bookstonbury काफ़ी मिलनसार जगह है। शहर के बारे में और जानने के लिए बुज़ुर्ग किताब विक्रेता Tilde, रिटायर्ड नाविक Walt और स्थानीय रिपोर्टर Fern से बातचीत करें। अपने किताबों के कलेक्शन को आराम से बढ़ाते हुए, आपको Bookstonbury के सभी यादगार किरदारों से मिलने के लिए भरपूर समय मिलेगा।
जाने से पहले जान लें
शहर भले ही काल्पनिक हो, लेकिन कई किताबें असली हैं। अपनी पुरानी इन्वेंट्री खंगालें और हो सकता है कि आपको Alice’s Adventures in Wonderland और The Adventures of Sherlock Holmes जैसी किताबें मिल जाएँ।