हमारे पसंदीदा

Gambonanza में सही चाल चलें

यह रोगलाइक शतरंज के नियमों को तोड़ता है।

क्या आप जानते हैं कि शतरंज के नियमों में आखिरी बड़ा बदलाव 1889 में हुआ था? यह बदलाव अब बुनियादी लगता है – सफ़ेद मोहरे पहले चलते हैं। Gambonanza, भले ही असली शतरंज में कुछ नया न जोड़ता हो, लेकिन यह दुनिया के सबसे पुराने खेलों में से एक की अवधारणा को पूरी तरह बदल देता है।

जो लोग शतरंज नहीं खेलते, उनके लिए भी

Gambonanza शतरंज पर आधारित है, लेकिन इसके लिए आपको शतरंज के खेल के बारे में पहले से कोई अनुभव या जानकारी होना ज़रूरी नहीं है।

जल्दी जीत के लिए अपने मूव्स की रणनीति बनाएँ।

खेलने की बुनियादी बातें ऑनबोर्डिंग में ही सिखा दी जाती हैं और यहाँ Sicilian Defence जानने से ज़्यादा ज़रूरी है आपकी रणनीतिक सोच।

गेम बदलने वाले दाँव-पेंच

यहीं आपकी रणनीतिक समझ सच में काम आती है। गैम्बिट्स आपके गेम में नए नियम जोड़ते हैं, जिन्हें आप हर राउंड के बाद दुकान से ख़रीद सकते हैं। क्या आप चाहते हैं कि आपका प्रतिद्वंद्वी एक चाल छोड़ दे? या आपके प्यादे अचानक हाथी बन जाएँ? या फिर तीन राजा हों? ऐसे सुनहरे मोहरे जो पैसे कमाएँ? या टाइल्स जो मोहरों को फँसा लें? अनलॉक करने के लिए 150 से ज़्यादा गैम्बिट्स हैं – आप एक समय में पाँच रख सकते हैं और ये गेमप्ले, स्ट्रैटजी और कभी-कभी पूरे बोर्ड को नाटकीय रूप से बदल देते हैं।

टाइल्स घुमाएँ

बोर्ड की बात करें, तो यह पारंपरिक शतरंज बोर्ड से काफ़ी छोटा है और शुरुआत में दोनों में समानता सिर्फ़ इतनी है कि यह भी चेकर पैटर्न में होता है। इसके बाद टाइल्स बदलती रहती हैं – कुछ आपको पैसे देती हैं, कुछ आपके मोहरों को बचाती या आशीर्वाद देती हैं (यानी पकड़े जाने पर वे फिर आपके स्टॉक में लौट आते हैं)… कम से कम अच्छी टाइल्स ऐसा करती हैं।

गेम्स के बीच गैम्बिट्स और टाइल्स जमा करें।

वहीं, कठिन लेवल्स और बॉस फ़ाइट्स में कुछ शरारती टाइल्स भी मिलती हैं – वे आपको फँसा सकती हैं, आपके मोहरों को गायब कर सकती हैं या उन पर रखने पर टूट सकती हैं।

क्या आपके पास रिज़र्वेशन है?

Gambonanza को अनोखा बनाता है (मानो ऊपर बताई गई सभी बातें कम थीं) इसका रिज़र्व सिस्टम। आप तय संख्या में मोहरों के साथ शुरुआत करते हैं, लेकिन जैसे-जैसे आप आगे बढ़ते हैं और गैम्बिट्स का इस्तेमाल करते हैं, आप अतिरिक्त मोहरे जमा करते जाते हैं जो बोर्ड के बाहर रहते हैं, लेकिन उन्हें कभी भी गेम में उतारा जा सकता है। उदाहरण के लिए, जीत से ठीक पहले उन्हें किसी गोल्डन टाइल पर रखें – और यह लगभग मुफ़्त कमाई बन जाती है।

बॉसेज़ के पिटारे में कई चालें होती हैं।

Gambonanza में मज़ा प्रयोग करने में है। अलग-अलग गैम्बिट कॉम्बिनेशन आज़माएँ, अनगिनत नाइट्स की सेना बनाएँ, टाइल्स बदलें या अपने प्रतिद्वंद्वी को एक भी चाल न चलने दें… कम से कम यही इरादा है। दुकान रैंडम होने की वजह से क़िस्मत हमेशा साथ नहीं देगी, लेकिन जब सब कुछ सही बैठता है, तो लगता है जैसे आप सच में Sicilian Defence जानते हैं।